Sport : रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे ODI वर्ल्ड कप 2027! IND vs ENG लॉर्ड्स वनडे होगा उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच, सामने आया बड़ा अपडेट #INA

Rohit Sharma: भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीसीसीआई के सीनियर सेलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया है. यानी इस बात की अब संभावना बढ़ गई है कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने पिछले सप्ताह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया। सेलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है।
🚨 NO ROHIT SHARMA FOR WORLD CUP. 🚨
– Lord’s could be Rohit’s final ODI as the selectors have conveyed him he’s not part of the 2027 World Cup plans. (Express Sports). pic.twitter.com/7Mg7Cki2TV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 16, 2026
रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे ODI वर्ल्ड कप 2027! IND vs ENG लॉर्ड्स वनडे होगा उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,