Sport : RR ने शेयर किया Vaibhav Suryavanshi के 190 रन की पारी का शानदार वीडियो, शॉट्स जीत लेंगे आपका दिल #INA

Vaibhav Suryavanshi 190 Runs .: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड में जलवा दिखा रहे हैं. 14 कसाल के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी करते हुए एक ऐसी पारी खेली है, जो चर्चा का विषय बन गई है. वैभव ने 90 गेंदों पर 190 रन की तूफानी पारी खेली, जिसका वीडियो अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 190 रन
IPL 2025 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस युवा खिलाड़ी ने इस दौरे की तैयारियों के दौरान एक कमाल की पारी खेली है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. NCA में खेले गए प्रैक्टिस मैच में वैभव ने 90 गेंद पर 190 रनों की कमाल की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पूरे मैदान को कवर करते हुए शॉट्स लगाए. वैभव ने लॉन्ग-ऑन, मिडविकेट पर लंबे-लंबे छक्के लगाए.
अब उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपने इस युवा खिलाड़ी के इन क्लासी शॉट्स के कलेक्शन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा.
HOLD. THAT. POSE. 👀🔥 pic.twitter.com/0uZjntk6i9
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 12, 2025
वैभव ने आईपीएल में लगाया था तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट जगत में यूं तो अपनी पहचान 12 साल की उम्र से ही बनानी शुरू कर दी थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी बनाया है. फिर IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को खरीदकर अपने साथ जोड़ा.
जहां, खिलाड़ी ने मिले हुए मौके को अच्छी तरह भुनाया और सिक्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की. इतना ही नहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ा और आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज और सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: वर्षों तक आईपीएल की शान रहा, अब 18 करोड़ पाकर भी किया अपनी टीम को निराश
ये भी पढ़ें: नाइट राइडर्स को मिला नया कप्तान, तो फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, बोले- ‘परफैक्ट कैप्टन’
RR ने शेयर किया Vaibhav Suryavanshi के 190 रन की पारी का शानदार वीडियो, शॉट्स जीत लेंगे आपका दिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












