Sport : RR vs RCB: विराट कोहली को राजस्थान के इस गेंदबाज से होगा खतरा, जानिए कितनी बार दिखा चुके हैं पवेलियन का रास्ता #INA

RR vs RCB : अब से कुछ घंटों बाद गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको विराट कोहली को राजस्थान रॉयल्स के किस खिलाड़ी से खतरा है. आज उसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है.

दरअसल, विराट कोहली आईपीएल में साल 2008 से हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में एक खिलाड़ी उनके लिए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सिरदर्द बना हुआ है. ये खिलाड़ी इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज है. 

विराट कोहली को इस खिलाड़ी से होगा खतरा

हम बात कर रहे हैं, संदीप शर्मा की, जिन्होंने विराट कोहली को आईपीएल में कई बार अपना शिकार बनाया है. विराट भी संदीप के सामने अक्सर असहज महसूस करते हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में विराट कोहली को संदीप शर्मा से खतरा होगा.   

संदीप ने विराट को इनती बार भेजा पवेलियन 

संदीप शर्मा ने कोहली को 18 इनिंग्स में 7 बार आउट किया है. कोहली ने संदीप की गेंदों पर 150 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं. शुक्रवार यानी आज पावरप्ले में दोनों के बीच नई गेंद से फिर मुकाबला होगा, जिसे देखने के लिए दोनों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. 

विराट का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 पारियों में 97 बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 69 रनों की पारी भी निकली है, जो उनका अब तक का दो मैचों में बेस्ट स्कोर है. उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के भी आए हैं. उनका औसत 97.00 और स्ट्राइक रेट 173.21 का रहा है. 

RR vs RCB का आईपीएल 2026 के लिए स्क्वाड 

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.

ये भी पढ़ें : RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े

RR vs RCB: विराट कोहली को राजस्थान के इस गेंदबाज से होगा खतरा, जानिए कितनी बार दिखा चुके हैं पवेलियन का रास्ता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close