Sport : 'सचिन और विराट जितने अच्छे हैं', पूर्व दिग्गज ने यशस्वी को लेकर कही ये बात, युवा खिलाड़ी में क्या है खास बताया #INA

Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला. 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 258 गेंदों का सामना करके 175 रन ठोके. जिसमें 22 चौके शामिल रहे. उनके पास तीसरा दोहरा शतक बनाने का भी मौका था. यशस्वी के इस कारनामे की काफी चर्चाएं हो रही हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर जायसवाल की खूब सराहना की.
मोहम्मद कैफ ने यशस्वी को सराहा
भारत के लिए 2023 में डेब्यू करने के बाद से यशस्वी जायसवाल 25 टेस्ट में 6 शतक जड़ चुके हैं. जिसमें दो डबल सेंचुरी भी शामिल है. 214 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. लेफ्ट हैंड बैटर के बल्ले से अब तक 2245 रन निकले हैं.
बीते दिन मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए यशस्वी को लेकर बात करते हुए कहा कि पहले 26 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उनके आंकड़े सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली जितने अच्छे हैं. साथ ही उनका ये भी कहना था कि यशस्वी के अंदर बड़ी पारी खेलने का धैर्य है. इसलिए वही सहवाग के 300 रनों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘मेरे लिए हैरानी की बात नहीं थी’, वनडे टीम से बाहर किए जाने पर जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, गंभीर और शुभमन को लेकर दिया बयान
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कही ये बात
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बीते 11 अक्टूबर को शाम करीब 4.30 बजे अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक खास पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा,
“यशस्वी जायसवाल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनमें बड़े शतक लगाने और नए कीर्तिमान स्थापित करने का धैर्य है. अपने पहले 26 मैचों में, उनके आंकड़े सचिन और विराट जितने अच्छे हैं. ऊंची स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उनके ज्यादातर शतकों ने भारत को जीत की राह पर पहुंचाया. सहवाग का 300 वाला रिकॉर्ड, जायसवाल ही तोड़ेगा”.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
Yashasvi Jaiswal is a batsman with the patience . score big hundreds and set new marks. In his first 26 matches, his numbers are as good as Sachin and Virat. Scoring at high strike rate, his hundreds mostly put India on path . victory. Sehwag ka 300 wala record, Jaiswal hi…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) October 11, 2025
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में ऐसा क्या हुआ, खिलाड़ी को व्हीलचेयर पर ले जाना पड़ा?
'सचिन और विराट जितने अच्छे हैं', पूर्व दिग्गज ने यशस्वी को लेकर कही ये बात, युवा खिलाड़ी में क्या है खास बताया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












