Sport : साई सुदर्शन ने टीम के लिए अपने दर्द की नहीं की परवाह, दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम #INA

Sai Sudarshan: वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी को 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दिया. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो उनका पहला विकेट जॉन चैपमैन के रूप में गिरा, जो 10 रन पर आउट हुए. इस विकेट का क्रेडिट साई सुदर्शन को जाता है, जिन्होंने शॉर्ट लेग पर खुद को चोटिल कराकर शानदार कैच लपका और भारत को पहली सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

साई सुदर्शन खुद को करा बैठे चोटिल

दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पहला झटका जॉन कैंपमैन के रूप में लगा, जो महज 10 रन बनाकर आउट हुए. ये बल्लेबाज आउट जरूर रवींद्र जडेजा की गेंद पर हुए, लेकिन इस विकेट का क्रेडिट साई सुदर्शन को जाता है, जिन्होंने अपने दर्द को भूलकर कैच लपका.

दरअसल, ऑफ स्टम्प के ठीक बाहर गेंद डाली गई और उन्होंने स्लॉग स्वीप मारा एफएसएल के साईं सुदर्शन ने अपनी नजरें हटा लीं और कवर के लिए झुके, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी उंगलियां ऊपर की ओर उठाईं, गेंद किसी तरह उनके हेलमेट, छाती और हाथों से चिपक गई, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गेंद बाहर न निकले, लेकिन यह भारत के लिए पूरी तरह से किस्मत की बात है.

साई सुदर्शन 87 रन बनाकर हुए आउट

दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 518/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. इस पारी में साई सुदर्शन ने 87(165) रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके भी लगाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. आपको बता दें, भारत के पास इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त है और अब दूसरे टेस्ट में भी भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: 518 रन पर भारत ने घोषित की पहली पारी, दिल्ली टेस्ट में यशस्वी और शुभमन ने लगाए शतक

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने शतक लगाकर तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

साई सुदर्शन ने टीम के लिए अपने दर्द की नहीं की परवाह, दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button