Sport : Saina Nehwal Net Worth: कितनी अमीर हैं साइना नेहवाल? जानिए कुल कितनी नेट वर्थ की हैं मालकिन #INA

Saina Nehwal Net Worth: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने संन्यास ले लिया है. 2 साल से एक्शन से दूर चल रहीं साइना ने बताया कि उन्होंने खेलना पहले ही छोड़ दिया था और अपने रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा करने की उन्हें जरूरत नहीं लगी. साइना ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत को कई मौकों पर गौरव महसूस कराया है. आइए जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है.

कहां-कहां से कमाई करती हैं साइना नेहवाल?

साइना नेहवाल पिछले 2 सालों से एक्शन से दूर हैं. मगर, उनकी कमाई पर इसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है. साइना नेहवाल के कमाई के जरियों की बात करें, तो वह तमाम टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेती थीं, जिसकी प्राइज मनी से उनकी मोटी कमाई होती है.

 इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों (जैसे योनेक्स, मैक्स लाइफ, इंडियन ओवरसीज बैंक) के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों और निजी निवेश (जैसे रियल एस्टेट) के जरिए कमाई करती हैं, जिससे उनकी सालाना आय करोड़ों रुपये में होती है. वह हर एंडोर्समेंट के लिए लाखों रुपये लेती हैं और खेल के अलावा प्रमोशनल इवेंट्स से भी कमाती हैं.

लग्जरी लाइफ जीती हैं साइना

साइना नेहवाल एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और वह में रहती हैं. साइना हैदराबाद में जिस घर में रहती हैं, रिपोर्ट्स की मानें, तो उस घर की कीमत 5 करोड़ रुपये है. उनके इस घर में सभी सुख-सुविधाएं हैं. इसके अलावा स्टार के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63,मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सीडीज बेंज हैं.

साइना नेहवाल की नेट वर्थ कितनी है?

भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल की नेट वर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी नेट वर्थ 36 से 42 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है. रिपोर्ट्स में ही बताया गया है कि उनकी सालाना कमाई 5 करोड़ रुपये तक है.

ये भी पढ़ें: भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने अचानक क्यों लिया संन्यास? खुद बताई असली वजह

Saina Nehwal Net Worth: कितनी अमीर हैं साइना नेहवाल? जानिए कुल कितनी नेट वर्थ की हैं मालकिन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button