Sport : सलमान खान बने क्रिकेट टीम के मालिक, इस लीग में खरीदी नई दिल्ली की फ्रेंचाइजी #INA

Salman Khan Cricket Team Owner: क्रिकेट के खेल में बॉलीवुड के स्टार्स का लगाव काफी अधिक रहा है. आईपीएल से लेकर कई अन्य क्रिकेट लीग में स्टार्स टीम के मालिक बन गए है. प्रीति जिंटा, शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान भी एक क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं. दरअसल सलमान ने देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग यानि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन में क्रिकेट फ्रेंचाइजी को खरीदा है. चलिए जानते हैं, एक्टर किस शहर की फ्रेंचाइजी को खरीदा और उनकी टीम किस क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी.
इस लीग में खरीदी टीम
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आईएसपीएल (ISPL) की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी (New Delhi Franchise) के मालिक बन गए हैं. ये नई टीम आईएसपीएल में उस समय शामिल की गई है, जब लीग ने अपने दूसरे सीजन में रिकॉर्ड तोड़ पॉपुलैरिटी हासिल की. सलमान खान ने इस बारे में खुज अनाउंसमेंट की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- ‘स्वागत नहीं करोगी दिल्ली के ओनर का.’ वहीं, कैप्शन में लिखा गया है- ‘आईएसपीएल के साथ सड़क से स्टेडियम तक क्रिकेट की जर्नी शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं.’
View this post on Instagram
ये सितारे भी हैं ISPL टीम के मालिक
सलमान खान के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां आईएसपीएल की दूसरी टीमों का मालिकाना हक संभाल रहे हैं. इनमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान-टाइगर्स ऑफ कोलकाता (Tigers of Kolkata) के मालिक हैं. अक्षय कुमार-श्रीनगर के वीर (Srinagar Ke Veer), अमिताभ बच्चन- माझी मुंबई (Majhi Mumbai), सूर्या-चेन्नई सिंहम्स (Chennai Singhams), ऋतिक रोशन- बैंगलोर स्ट्राइकर्स (Bangalore Strikers) और राम चरण- फाल्कन राइजर्स हैदराबाद (Falcon Risers Hyderabad) जैसे स्टार्स शामिल हैं
ये भी पढ़ें- ‘हम दोनों कुछ महीने तक,’ हार्दिक पांड्या संग अपने रिश्ते पर बोल्ड क्वीन ने कही ये बात
सलमान खान बने क्रिकेट टीम के मालिक, इस लीग में खरीदी नई दिल्ली की फ्रेंचाइजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












