Sport : संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता का विराट कोहली से है खास कनेक्शन, क्रिकेटर के लिए कर चुकी हैं ये काम #INA

Nandita Mahtani Special Connection With Virat Kohli: करिश्मा कपूर और उनके एक्स पति संजय कपूर का रिश्ता कैसा था, ये तो सभी जानते हैं. कैसे दोनों की शादी हुई और फिर किस तरह कपल तलाक लेकर अलग हो गए. संजय ने 3 शादियां कीं और दूसरी वाइफ करिश्मा रहीं. मगर, क्या आप संजय की पहली पत्नी नंदिता महतानी के बारे में जानते हैं, जिनके रिलेशनशिप के चर्चों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक खास कनेक्शन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से भी है.

कौन हैं नंदिता महतानी?

संजय कपूर ने 3 शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी थीं, जिसके साथ उनकी शादी 4 साल ही चल पाई थी और फिर दोनों अलग हो गए थे. बात करें, नंदिता की तो वह एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं जो दो दशकों से भी अधिक समय से फैशन इंड्रस्ट्री में हैं. वह अपने कॉकटेल और रिसॉर्ट वियर कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रियता हासिल की है.

अपने करियर के अलावा, वह कई हाई-प्रोफाइल रिश्तों से भी जुड़ी रही हैं। कथित तौर पर, उन्होंने अभिनेता डिनो मोरिया, रणवीर कपूर और विद्धुत जामवाल को डेट किया.

क्या है विराट कोहली से कनेक्शन?

जैसा कि हमने आपको बताया कि नंदिता महतानी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. 2012 से ही नंदिता कई सेलिब्रिटीज को स्टाइल कर चुकी हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी शामिल है. नंदिता ने कहा था कि, ‘विराट की इम्पैकेबल स्टाइल है, जो उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी से आती है. वह स्पोर्टी कैजुअल लुक पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें कभी-कभार ड्रेस अप करना भी अच्छा लगता है.’

विराट कोहली ले चुके हैं टेस्ट और टी20 से संन्यास

विराट कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे शानदार क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और फिर इसी साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. ऐसे में अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा आपको बता दें, विराट कोहली का 18 सालों का इंतजार खत्म हुआ और 3 जून 2025 को आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई.

ये भी पढ़ें: BCCI के पीठ पीछे साजिश कर रहा PCB, एशिया कप की चर्चा के बीच सामने आ गया उसका पूरा प्लान

ये भी पढ़ें: ‘इससे तकलीफ होती है’, 10 दिन में 2 फाइनल हारने पर छलका Shreyas Iyer का दर्द

ये भी पढ़ें: 19 छक्के, 296 का स्ट्राइक रेट, फिन एलेन बने नए ‘सिक्सर किंग’, तोड़ दिया क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता का विराट कोहली से है खास कनेक्शन, क्रिकेटर के लिए कर चुकी हैं ये काम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button