Sport : Sanju Samson: शानदार पारी खेलने के लिए संजू सैमसन को मिला इनाम, BCCI ने चुना इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच #INA

Sanju Samson: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अपनी जीत की लय को बरकरार रखा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम को धूल चटा दी. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 प्लस स्कोर खड़ा किया. जिसमें संजू सैमसन का योगदान काफी अहम रहा. भले ही वह अर्धशतक से चूक गए, मगर बीसीसीआई ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा.
संजू बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच
बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यूएई में चल रहे टी20 एशिया कप 2025 में एक खास परंपरा की शुरुआत की. जिसके तहत टीम इंडिया के लिए हर मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल दिया जाता है. इस अवॉर्ड को देने का मानदंड ये है कि खिलाड़ी ने अहम मौके पर टीम के लिए कोई महत्वपूर्ण कैच या विकेट लिया हो. साथ ही बल्लेबाजी में जरूरी रन बनाए हों.
श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के तहत हुए मुकाबले में ये अवॉर्ड संजू सैमसन को मिला. टीम मैनेजमेंट ने 30 वर्षीय खिलाड़ी को उनकी 39 रनों की पारी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना. BCCI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका वीडियो साझा किया. बता दें कि सैमसन ने महज 23 गेंदों पर 3 छक्के व एक चौके की मदद से ये धुआंधार पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान लगभग 170 का रहा.
ये भी पढ़ें: एशिया कप में आग उगल रहा है अभिषेक शर्मा का बल्ला, केवल चौके-छक्कों से ठोक दिए 238 रन
मेडल पाने के बाद कही ये बात
“बहुत-बहुत शुक्रिया. बीसीसीआई भले ही छोटा सा एक अक्षर वाला नाम हो, लेकिन यह वाकई बहुत मायने रखता है. यह छोटी-सी सराहना हम सभी के लिए बहुत कीमती है. मुझे व्यक्तिगत रूप से इस ड्रेसिंग रूम में होने पर बहुत गर्व है. यह आसान नहीं है, न मेरे लिए और न बाकी सभी के लिए आसान है. टीम के लिए योगदान देने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है.”
यहां देख सकते हैं पोस्ट
Strong fight 🤝 Thrilling win
Recapping #TeamIndia‘s winning performance against Sri Lanka in the final #Super4 game, capped by the all-important Impact Player of the Match medal 🥇#AsiaCup2025 | #INDvSL
Watch 🎥 🔽
— BCCI (@BCCI) September 27, 2025
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने खोली भारत की पोल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी
Sanju Samson: शानदार पारी खेलने के लिए संजू सैमसन को मिला इनाम, BCCI ने चुना इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












