Sport : Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने 8 दिन के भीतर जड़ दिया दूसरा शतक, इस टूर्नामेंट में बल्ले से मचा रहे हैं धमाल #INA

Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने एक बार फिर मैदान पर उतरकर बल्ले से धमाल माचाया है. बूची बाबू टूर्नामेंट में सरफराज खान ने सिर्फ 99 गेंद पर शतक जड़ दिया है. उन्होंने 8 दिन के भीतर ये दूसरा शतक जड़ा है. इससे पहले उन्होंने 18 अगस्त को शतक लगाया था. अब एक और शतक जड़ उन्होंने फिर से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है.

सरफराज खान ने फिर जड़ा शतक

सरफराज खान बूची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने सिर्फ 99 गेंद पर शतक जड़ दिया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने अच्छे फॉर्म में हैं. इस मैच में सरफराज खान 111 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान भी अपनी ओर खिंचा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को मिल सकता है मौका

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में सफराज खान को मौका नहीं मिला है, लेकिन अक्टूबर में खेली जाने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सरफराज को भारतीय टीम के स्क्वाड में जगह मिल सकती है. टीम इंडिया अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम इस सीरीज में सरफराज खान को मौका दे सकती है.

अब तक ऐसा रहा है सरफराज का करियर

भारत के लिए उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 37.10 का रहा है और वे 74.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 150 रन का है। हालांकि प्रथम श्रेणी ​क्रिकेट में तो सरफराज का औसत 65 से भी ज्यादा का है। अब देखना है कि उनकी वापसी क्या वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान होती है.

यह भी पढ़ें:  श्रेयस अय्यर को और बाबर आजम को मिलेगा एशिया कप में मौका? इस तारीख तक टीमें स्क्वाड में कर सकती हैं बदलाव

यह भी पढ़ें:  संजू सैमसन ने 1 बॉल पर बना दिए 13 रन, वायरल वीडियो में देखिए कैसे असंभव को बनाया संभव

यह भी पढ़ें:  ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ दिया शानदार शतक, एशिया कप के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने 8 दिन के भीतर जड़ दिया दूसरा शतक, इस टूर्नामेंट में बल्ले से मचा रहे हैं धमाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button