Sport : ऐसा तो पहली बार देखा! केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल को जानबूझकर करा दिया RUN-OUT, वीडियो वायरल #INA

Yashasvi Jaiswal Run Out: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जो रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. मगर, उनके रन आउट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है और क्रिकेट के गलियारों में अब इसी की चर्चा हो रही है.

यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट

भारत की ओर से ओपनिंग करने आई यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी. जहां दोनों ही बल्लेबाजों के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन तभी तालमेल में कमी के चक्कर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि सिंगल रोकने के लिए दाईं ओर डाइव लगा रहे केशरा नुवान्था से यशस्वी जायसवाल टकरा गए. जायसवाल का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए. लेकिन KL पहले ही दौड़ पड़े थे और आधे रास्ते तक पहुँच चुके थे क्योंकि यह एक आसान सिंगल था.

जैसे ही केएल राहुल ने जायसवाल को गिरते देखा, वह रुक गए, लेकिन जायसवाल वापस खड़े हुए और आगे कदम बढ़ाया, जिससे लगा कि वह फिर से रन लेना चाहते हैं. अचानक वह पीछे मुड़े और बॉलर के एंड पर क्रीज़ में वापस जाने की कोशिश करने लगे. केएल ने जायसवाल के इस कन्फ्यूजिंग सिग्नल को रन के लिए ‘हाँ’ समझा और दोनों बल्लेबाज एक ही एंड पर पहुंच गए. जाहिर है, KL ने जायसवाल से पहले अपना बल्ला क्रीज़ में रखा, इसलिए जायसवाल RUN-OUT हो गए.

टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम

भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरी है. टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में ये माइलस्टोन हासिल करने वाली महज तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले ये कारनामा महज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट खेले हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 883 मैच खेल चुकी है.

 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम, जानिए भारत से पहले किन 2 टीमों ने किया ये कारनामा

ऐसा तो पहली बार देखा! केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल को जानबूझकर करा दिया RUN-OUT, वीडियो वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button