Sport : SCO vs ITA: स्कॉटलैंड के सामने इटली बेबस, 208 रन के लक्ष्य में बुरी तरह ढेर हुई टीम, 73 रनों से मिली हार #INA

T20 World Cup 2026, SCO vs ITA: टी20 वर्ल्डकप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में स्कॉटलैंड ने 73 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. एक अच्छी शुरुआत के बावजूद इटली सिर्फ 134 रन पर ऑल-आउट हो गई. यह उनका टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का पहला मुकाबला था. 

जॉर्ज मुंसी की दमदार बल्लेबाजी 

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी स्कॉटलैंड ने इटली के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. जॉर्ज मुंसी और माइकल जोन्स की सलामी जोड़ी ने 14वें ओवर तक बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े. इस साझेदारी और स्कॉटलैंड की पारी के सबसे बड़े नायक जॉर्ज मुंसी रहे, उन्होंने 54 गेंदों के भीतर 13 चौके और 2 छक्के जड़कर 84 रन का योगदान दिया.

माइकल जोन्स के रूप में दूसरा विकेट गिरा, उन्होंने 30 गेंदों में 37 रन बनाए थे. नंबर-3 पर उतरे ब्रेंडन मैक्मुलन ने 18 गेंदों में 41 रन बनाए, अंत में माइकल लीस्क ने 5 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के जड़कर 22 रन बनाकर स्कॉटलैंड को 207 रन के स्कोर तक पहुंचाया. 

यह भी पढ़ें – केएल राहुल का रणजी में कोहराम, मुंबई के खिलाफ जड़ दिया शतक, क्वार्टर-फाइनल में मैच विनिंग पारी

5 रन के भीतर गिरे 5 विकेट 

208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत बेहद खराब रही, पहली गेंद पर ही जस्टिन मोस्का बिना खाता खोले आउट हो गए. फिर 32 के स्कोर पर जेजे स्मट्स (22) चलते बने, अगले 8 रनों के भीतर एंथनी मोस्का (13) भी आउट हो गए. चौथे विकेट के लिए हैरी मनेटी (37) और बेन मनेटी (52) ने 73 रन की साझेदारी की, जिससे इटली 13वें ओवर तक खेल में बनी हुई थी. लेकिन 14वें ओवर में बेन के आउटहोने के बाद कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. सिर्फ 5 रन के अंतराल में इटली ने अपने आखिरी 5 बल्लेबाज गंवाये और पूरी टीम 134 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई.  

यह भी पढ़ें – PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेर

SCO vs ITA: स्कॉटलैंड के सामने इटली बेबस, 208 रन के लक्ष्य में बुरी तरह ढेर हुई टीम, 73 रनों से मिली हार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close