Sport : ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे…' #INA

ICC World Test Championship: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का संस्करण रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया के लिए अपकमिंग श्रीलंका सीरीज WTC फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त इस मामले पर चर्चा चल रही है. वहीं, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान की बुरी हालत पर बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की टीम तो गेस मार्क्स के साथ भी फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी.

आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी 9वें स्थान पर है. पाकिस्तान ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह पाकिस्तान के पास महज 4 प्वॉइंट्स हैं और 6.67 PCT हैं.

आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल के सिनैरियो के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और उसकी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “सबसे आखिरी 9वें नंबर पर हैं हमारे पड़ोसी. भई पड़ोसियों के बारे में भी सोचता हूं, तो क्या ही सोचता हूं. इनके पास सिर्फ 6 प्रतिशत है. कुछ होते हैं, जो ग्रेस मार्क्स से पास हो जाते हैं, लेकिन इनका तो रोल नंबर ही जब्त कर लिया जाएगा कि तुम लोग करते क्या हो यार. 6 प्रतिशत भी कोई प्वॉइंट होते हैं. अब क्या कहें, जो है सो है.”

WTC अंक तालिका पर डालिए नजर

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक 8 मैच खेले हैं और उसके पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 87.50 PCT है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसके पास 36 अंक हैं और 75 PCT है. वहीं, भारतीय टीम की बात करें, तो टीम इंडिया पांचवें पायदान पर है. टीम इंडिया ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और उनका PCT 48.15 का रहा है.

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड1348138*24.36
8वेस्टइंडीज112723022.73
9 पाकिस्तान51404*6.67

WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना

मैचतारीखस्थानस्टेडियमसमय (IST)फॉर्मेट
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026गॉलगॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमसुबह 10:00 बजेटेस्ट
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026कोलंबोसिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंडसुबह 10:00 बजेटेस्ट

ये भी पढ़ें: ‘उनके बिना क्रिकेट उबाऊ हो जाता है…’, पूर्व अंपायर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोले- ‘मैं उसे बचपन से जानता हूं’

ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, 'ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button