Sport : शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट #INA

Shikhar Dhawan Engagement: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है. दोनों कपल कई वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अब उन्होंने सगाई कर ली है. शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई पर फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी. धवन और सोफी शाइन हमेशा एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर रिल्स शेयर करते नजर आते रहते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो धवन अगले महीने सोफी से शादी करेंगे. 

शिखर धवन ने शेयर की सगाई की फोटो

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया. इस फोटो में धवन और सोफी शाइन की हाथ में सगाई की रिंग नजर आ रही है. धवन ने कैप्शन में लिखा, मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक, हमारे लगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है.”

View this post on Instagram

कौन हैं सोफी शाइन

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. वो एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अभी अबू धाबी में एक कंपनी में दूसरे वाइस प्रजिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं. वो शिखर धवन की फाउंडेशन में काम भी करती हैं. वो धवन की फाउंडेशन की हेड है और Da One Sports चैरिटेबल ब्रांच के तौर पर काम करती हैं. सोफी शाइन ने मार्केटिंग और मैनेंजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से पूरी की हैं. बता दें कि सोफी शाइन शिखर धवन से 5 साल छोटी हैं. उनका उम्र 36 है. 

शिखर धवन को कैसे हुआ सोफी से प्यार

शिखर धवन 2023 में आयशा मुखर्जी के साथ तलाक के बाद बुरे दौर से गुजर रहे थे. अपने बेटे से अलग होने के बाद धवन ने कई इमोशनल पोस्ट किए थे. धवन को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सोफी शाइन के साथ देखा गया था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा था, जबकि टीम इंडिया अपना मैच दुबई में खेल रही थी. धवन ने बताया है कि वो सोफी से दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे. वहीं सोफी ने धवन के साथ पहली मुलाकात को लेकर बताया था कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर का खूबसूरत चेहरा और शरारती आंखों ने आकर्शित किया था. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: विराट कोहली रचेंगे कीर्तिमान, एक रन बनाते ही ध्वस्त कर देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button