Sport : 'WTC फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारत की तैयारी पर उठाए सवाल, दिया विवादित बयान #INA

World Test Championship 2025-27: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में जीत दर्ज करके भारतीय टीम खुद को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल की रेस में बरकरार रखना चाहेगी. ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल है, मगर अभी भी उसके पास मौका बरकरार है. मगर, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने बयान दिया है और कहा है कि भारत को फाइनल में पहुंचने के बारे में भूल जाना चाहिए.
WTC फाइनल क्वालिफिकेशन को भूल जाए भारत
भारत का श्रीलंका दौरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता का बयान सामने आया है, जो वाकई हैरान करने वाला है. शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं और भी ज्यादा डेवलपमेंट देखना चाहता हूं. क्या हम सुधार कर रहे हैं? हां, अनुभव की कमी है और ये एक ट्रांजिशन फेस है, लेकिन सुधार देखना जरूरी है. असल में, मैं कुछ ऐसा कहने जा रहा हूं, जो लोगों को पसंद नहीं आ सकता है, लेकिन फिलहाल, WTC फाइनल क्वालिफिकेशन के बारे में भूल जाना ही बेहतर है.”
दीपदास गुप्ता ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “हमने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी देखी है. उसे देखने के बाद मैं यह नहीं कहूंगा कि डर है, लेकिन एक चिंता है. वे उन कंडीशन में कैसे खेल पाएंगे? क्योंकि वहां स्पिनरों के अनुकूल पिच होगी. श्रीलंका की ताकत स्पिन गेंदबाजी ही है. भारतीय बल्लेबाज उन परिस्थितियों का मुकाबला कैसे करेंगे? बल्लेबाज कैसे खेलेंगे? मेरे हिसाब से, यही सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है.
उन्होंने आगे कहा, “अगर बॉलिंग के लिए अच्छी पिचें हैं, तो अपने आप अच्छे गेंदबाज भी मिल जाते हैं. सारांश भी आ गया है, जो एक अच्छा ऑफ-स्पिनर है और एक ऐसा इंसान है जो लंबे समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहा है. वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकता है. असल में, टेस्ट मैच में, उसे शायद इसकी उतनी जरूरत न पड़े.”
भारत को रहना चाहिए सतर्क
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को जीत का पसंदीदा माना जा रहा है. 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को जीतकर टीम इंडिया अंक तालिका में अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी. मगर, अब पूर्व विकेटकीपर ने कहा, “विरोधी टीम को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. कोई भी टेस्ट सीरीज आसान नहीं है. भारतीय टेस्ट टीम एक बदलाव से गुजर रही है, इसलिए चाहे कुछ भी हो, कोई भी टेस्ट मैच आसान नहीं है.”
WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) | फॉर्मेट |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गॉल | गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
ये भी पढ़ें: साफ हो गई पूरी बात! MI ने हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘ट्रेड तो तभी संभव है जब…’
'WTC फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारत की तैयारी पर उठाए सवाल, दिया विवादित बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,