Sport : श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक रचा इतिहास, बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे #INA

Shreyas Iyer records : श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 68वें मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस मैच में लखनऊ से जीत के लिए मिले 197 रनों के टारगेट का पीछे करते हुए श्रेयस अय्यर ने 51 बॉल में 11 चौके और 5 छ्क्कों के साथ 198.03 की तूफानी स्ट्राक रेट के साथ 101 रनों की शतकीय पारी खेली. इस नाबाद शतकीय पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर ने 4 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. आज हम आपको श्रेयस अय्यर के इन चारों रिकॉर्ड के बारे में बनाते वाले हैं. 

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए किया कमाल

श्रेयस अय्यर इस शतक के साथ पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले केएल राहुल (132* बनाम आरसीबी, 2020) और एडम गिलक्रिस्ट (106 बनाम आरसीबी, 2011)  ने शतक लगाए थे. अब अय्यर पंजाब किंग्स लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं.

  • श्रेयस अय्यर – 101
  • केएल राहुल – 132*
  • एडम गिलक्रिस्ट – 106

IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तानों द्वारा शतक

श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान रनों का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं. आईपीएल में चेज करते समय श्रेयस अय्यर से पहले वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन शतक लगा चुके हैं.

  • 119 – वीरेंद्र सहवाग बनाम डेक्कन, 2011
  • 108* – विराट कोहली बनाम RPS, 2016
  • 119 – संजू सैमसन बनाम PBKS, 2021
  • 101 – श्रेयस अय्यर बनाम LSG, 2026

श्रेयस अय्यर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 12 बार 50 प्लस स्कोर किया है. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. गेल ने पंजाब किंग्स के लिए 11 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. वहीं केएल राहुल (25), शान मार्श (21)और प्रभसिमरन सिंह (14) के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.

श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

इस मुकाबले में 101 रनों की शतकीय पारी खेलने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 247 पारियों में सात हजार रन का कारनामा हासिल किया है. इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 249 इनिंग में 7000 रन की उपलब्धि हासिल की थी. 

सबसे कम पारियों में 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल- 197 इनिंग
  • विराट कोहली – 212 इनिंग
  • शिखर धवन – 246 इनिंग
  • श्रेयस अय्यर –  247 इनिंग्स
  • सूर्यकुमार यादव -249 इनिंग

ये भी पढ़ें : IPL 2026 प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया चौथा स्थान

श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक रचा इतिहास, बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button