Sport : श्रेयस अय्यर की चोट हुई गंभीर, ऑस्ट्रेलिया में ही ICU में करवाए गए भर्ती #INA

Shreyas Iyer Admitted in ICU: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. फील्डिंग के दौरान कैच लेते हुए उन्हें डाइव लगानी पड़ी, संतुलन खोने के कारण वह जमीन पर गिर गए और गेंद उनकी पसलियों में जा लगी. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर फिलहाल सिडनी के ही अस्पताल के ICU में भर्ती है. फिलहाल उनकी चोट गंभीर है. 

श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती 

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर को सिडनी के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. खबर के मुताबिक उनकी पसलियों में खून का रिसाव हो रहा है. ऐसे में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ICU में एडमिट करवाया गया है.

सूत्र ने बताया कि श्रेयस को पसली में तेज दर्द हो रहा था. ऐसे में फिजियो और टीम के डॉक्टर ने बिना कोई देर किए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया. 2 से 7 दिन तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा. ब्लीडिंग के कारण संक्रमण से बचने के लिए उन्हें ICU में रखा गया है. 

कैसे हुए थे चोटिल? 

ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान श्रेयस अय्यर एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान चोटिल हुए थे. कैरी ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेला.

गेंद बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में हवा में गई, पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे श्रेयस पीछे की ओर भागे और डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया. गेंद पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं आई थी. ऐसे में जब श्रेयस मैदान पर गिरे तो गेंद उनकी पसली में जाकर लगी. तुरंत ही वह दर्द से कराह पड़े और फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए. 

श्रेयस का चोट से पुराना नाता

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर के करियर में उनका चोटिल होना एक बड़ी समस्या है. 2022 में उनकी पीठ में दिक्कत हुई थी, इसके कारण वह टेस्ट क्रिकेट खेलने से परहेज भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी भी दी. 

यह भी पढ़ें – सोफी डिवाइन ने ODI क्रिकेट से लिया संन्यास, रोते-रोते 19 साल के करियर को कहा अलविदा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें – क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट? जानिए शुभमन गिल ने क्या कहा

यह भी पढ़ें – “परफॉर्म कर नहीं तो बाहर कर दूंगा”, गौतम गंभीर ने हर्षित राणा को दी थी चेतावनी, हो गया बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर की चोट हुई गंभीर, ऑस्ट्रेलिया में ही ICU में करवाए गए भर्ती




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button