Sport : दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए शुभमन गिल ने खुद बनाया था मास्टर प्लान, जीतने के बाद कर दिया खुलासा #INA

Shubman Gill Statement : बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मैच खेला गया, जिसे शुभमन गिल एंड कंपनी ने 1 रन से जीता और सीजन की पहली जीत दर्ज की. एक ओर जहां ये गुजरात के लिए जीत का खाता खोलने वाला मैच रहा, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि इस मैच को जीतने के बाद कैप्टन शुभमन गिल ने क्या-क्या कहा…
शुभमन गिल ने जीत पर जताई खुशी
Always winning dils and matches in Dilli 💙 pic.twitter.com/kouIssj82l
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 8, 2026
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मैच खेला गया. जहां, पहले बैटिंग करने उतरी गिल की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे चेज करने उतरी दिल्ली की टीम ने जान झोंक दी, लेकिन आखिर में 20 ओवर में वह 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी और गुजरात ने 1 रन से इस रोमांचक मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया.
शुभमन गिल ने कहा, “बिल्कुल, हमने जितने भी तीनों मैच खेले हैं, वे आखिरी ओवर तक गए हैं. लेकिन इस मैच में जीत हासिल करके बहुत खुश हूं.”
Watch it yourself . believe it 🤯
A nerve-wrecking finish . a #TATAIPL classic 🥶 @gujarat_titans fans, you can breathe now 😅
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
शुभमन ने गेम प्लान पर की बात
मिलर द्वारा पांचवीं गेंद पर रन न लेने पर उन्हें कैसा लगा? इसपर Shubman Gill ने कहा, “हमारे पास जीतने का मौका था.”
आखिरी गेंद से पहले प्रसिद्ध के साथ बातचीत, “नहीं, हम बस इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि यॉर्कर डालें या स्लोवर बॉल. लेकिन हमने फैसला किया कि विकेट की स्थिति को देखते हुए, स्लोवर बॉल ही बेहतर रहेगी. अगर आप अच्छी धीमी गेंद फेंकते हैं, तो उस पर चौका लगाना मुश्किल होगा.”
अपने ओवर थ्रो पर भी बोले गिल
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान शुभमन गिल के एक ओवर थ्रो से DC को मुफ्त के रन मिल गए, जिसके चलते शुभमन को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, उनकी टीम मैच जीत गई और उनकी इस गलती को भूलकर सभी जीत का जश्न मनाने लगे.
Thank You. But when GT is playing, don’t think like that, ha
-CAPTAIN SHUBMAN GILLOnce again most entertaining match of the league is delivered by Gujarat Titans🔥pic.twitter.com/EYU3M2CR29
— Lily (@offolily) April 8, 2026
मगर, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शुभमन ने कहा, “हां, ऐसा ही था. मेरे द्वारा दिए गए ओवरथ्रो और एक चौके को छोड़कर. मुझे लगता है कि फील्डिंग में वे 5-6 रन, खासकर इस तरह के मैच में, बहुत फर्क डालते हैं, जब आप एक रन से जीत रहे होते हैं. इसलिए हर प्रयास, हर मिसफील्ड या हर अच्छा प्रयास मायने रखता है. निश्चित रूप से बहुत खुश हूं, 210 रन. हमने हमेशा सोचा था कि इस विकेट पर हम 10-15 रन बना सकते हैं. औसत से अधिक रन. ऐसा नहीं होगा कि डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते समय भी बड़े चौके लगाना आसान नहीं था, विकेट की धीमी गति के कारण बस शॉट लगाना ही मुश्किल था और हमने सोचा था कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो हम यह मैच जीत सकते है.”
अपनी बल्लेबाजी पर गिल ने कहा, “हां, बिल्कुल अब मुझे बस सोना है और देखना है कि कल सुबह मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं.”
ये भी पढ़ें: डेविड मिलर ने किया कबाड़ा, गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीता मैच, DC vs GT बना IPL 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए शुभमन गिल ने खुद बनाया था मास्टर प्लान, जीतने के बाद कर दिया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









