Sport : 'सिक्सर किंग' ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, तोड़ा धोनी का भी बड़ा रिकॉर्ड #INA

Rishabh Pant Record: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और मजबूत स्थिति में है. पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, जहां उन्होंने पहला छक्का लगाते ही इतिहास रच दिया. वह टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का भी एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ऋषभ पंत ने छोड़ा एडम गिलक्रिस्ट को पीछे
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में छक्का लगाते ही ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 90 पारियों में 102 छक्के लगाए हैं. जबकि गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में 96 मैच खेले, जिसकी 137 पारियों में उन्होंने 100 छक्के लगाए. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम का नाम आता है, जिन्होंने टेस्ट में 107 छक्के लगाए हैं.
21st Test FIFTY for Rishabh Pant! 🙌
A gritty half-century from the #TeamIndia wicketkeeper-batter 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/TGBinfsrHG
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
| रैंक | विकेटकीपर-बल्लेबाज | देश | टेस्ट मैच | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ब्रेंडन मैक्कुलम | न्यूजीलैंड | 101 | 107 |
| 2 | ऋषभ पंत | ऑस्ट्रेलिया | 52 | 102 |
| 3 | एडम गिलक्रिस्ट | भारत | 96 | 100 |
| 4 | एमएस धोनी | भारत | 90 | 78 |
| 5 | जॉनी बेयरस्टो | इंग्लैंड | 100 | 56 |
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. धोनी ने घर से बाहर खेलते हुए 2,496 रन बनाए. इस लिस्ट में 1209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे स्थान पर काबिज हैं. वहीं, ऋषभ पंत ने 2545 रन बनाए थे. टेस्ट के दूसरे दिन सारांश जैन के पवेलियन लौटने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे. गौरतलब है कि टेस्ट के पहले दिन पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था.
That will be lunch on Day 2 in Colombo!
A strong morning session for #TeamIndia 🙌
Rishabh Pant (63*) & Dhruv Jurel (59*) at the crease as India reach 419/6 after 112 overs 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/7BczhIFBVc
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए
कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. पंत से उम्मीद थी कि वह अपनी इस फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील करेंगे, मगर वह ऐसा नहीं कर सके और 63 के स्कोर पर केशरा नुवानथा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे.
बताते चलें, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को पूल करते समय ऋषभ पंत की कलाई में चोट लग गई. इसके बाद वो 3 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ड होकर वो पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें: ‘कोई लाइन क्रॉस करेगा तो…’, यशस्वी जायसवाल का आया पहला रिएक्शन, बताया क्यों आ गया था श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा
'सिक्सर किंग' ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, तोड़ा धोनी का भी बड़ा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,