Sport : SL vs AFG: मोहम्मद नबी ने एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य #INA

SL vs AFG: एशिया कप 2025 का 11वां मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए है. अब श्रीलंका को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे. अफगानिस्तान के लिए आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने लगातार 5 छक्के जड़े. इब्राहिम जादरान और राशिद खान ने 24-24 रन बनाए. श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने 4 विकेट चटकाए. जबकि दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालेज और दासुन शनाका को 1-1 सफलता मिली.
नुवान तुषारा ने लिए अफगानिस्तान के शुरुआती 3 विकेट
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने शुरुआती 3 विकेट लेकर अफगानिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज 8 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे करीम जनत सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. इसके बाद 14 गेंद पर 18 रन बनाकर सेदिकुल्लाह अटल पवेलियन लौट.
इसके बाद दरविश रसूली को दुष्मंथा चमीरा ने चलता किया. दरविश रसूली 16 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. फिर 4 गेंद पर 6 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरजई दासुन शनाका का शिकार बने. इसके बाद डुनिथ वेलालेज ने इब्राहिम जादरान को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इब्राहिम जादरान ने 27 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली.
राशिद खान को नुवान तुषारा ने किया बोल्ड आउट
इसके बाद नुवान तुषारा ( Nuwan Thushara) अपनी चौथी विकेट राशिद खान के रूप में हासिल किया. खतरनाक लग रहे राशिद को तुषारा ने बोल्ड आउट किया. राशिद खान 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. कुसल परेरा ने शानदार 2 अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जो कैच ऑफ द टूर्नामेंट हो सकता है.
मोहम्मद नबी ने एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammed Nabi) टी20 इंटरनेशनल में युवराज सिंह के एक ओवर में लगातार 6 छक्के का रिकॉर्ड ध्वस्त करते करते रह गए. आखिरी ओवर यानी 20वें में मोहम्मद नबी ने लगातार 5 छक्के जड़े. उन्होंने डुनिथ वेलालेज (Dunith Wellalage) के ओवर में ये कारनामा किया. नबी ने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ नहीं खेलने वाली धमकी पर अब PCB बना रहा बहाना, मोहसिन नकवी ने दी सफाई
यह भी पढ़ें: ‘हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं’, भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs Oman: ओमान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बाहर? सूर्यकुमार यादव इस स्टार गेंदबाज को प्लेइंग 11 में दे सकते हैं मौका
SL vs AFG: मोहम्मद नबी ने एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












