Sport : SL vs AFG: नुवान तुषारा ने ध्वस्त किया अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन #INA

SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 11वां मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 40 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने शुरुआत 3 विकेट लेकर अफगानिस्तान टीम की हालत खराब कर दी है.

नुवान तुषारा ने की घातक गेंदबाजी

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल और रहमानुल्लाह गुरबाज ओपनिंग करने उतरे. अफगानिस्तान के 26 रन के स्कोर पर नुवान तुषारा ने रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता किया. कुसल परेरा ने शानदार कैच लपका. गुरबाज 8 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने. 

नुवान तुषारा ने चटकाए अफगानिस्तान के शुरुआती 3 विकेट

इसके बाद नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) ने करीम जनत को बोल्ड आउट किया. करीम जनत 1 रन बनाकर चलते बने. फिर नुवान तुषारा ने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. सेदिकुल्लाह अटल 14 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह नुवान तुषारा ने अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया. इस मैच में नुवान तुषारा अब तक 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. बता दें कि अफगानिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. हारते ही अफगान टीम एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगी.

ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा.

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.

यह भी पढ़ें:  Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ नहीं खेलने वाली धमकी पर अब PCB बना रहा बहाना, मोहसिन नकवी ने दी सफाई

यह भी पढ़ें:  ‘हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं’, भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें:  IND vs Oman: ओमान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बाहर? सूर्यकुमार यादव इस स्टार गेंदबाज को प्लेइंग 11 में दे सकते हैं मौका

SL vs AFG: नुवान तुषारा ने ध्वस्त किया अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button