Sport : SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त कर सकते हैं राशिद खान का महारिकॉर्ड #INA

SL vs AFG: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा एशिया कप 2025 के 11वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ नया कीर्तिमान रच सकते हैं. वो टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. वानिंदु हसरंगा के पास भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को एक साथ पीछे छोड़ने का मौका है. 

राशिद खान के नाम है टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इस वक्त अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान के नाम दर्ज है. राशिद ने 2 दिन पहले पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार को पीछा छोड़ा था और नंबर-1 बने थे. राशिद खान ने टी20 एशिया कप में अब तक 14 विकेट हासिल कर चुके हैं. जबकि भुवनेश्वर कुमार 6 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं.

वानिंदु हसरंगा तोड़ सकते हैं राशिद खान का रिकॉर्ड

वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) टी20 एशिया कप में अब तक 12 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेते ही वो टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. हालांकि राशिद खान भी इस मैच में खेलते नजर आएंगे. ऐसे में राशिद विकेट हासिल करते हैं तो हसरंगा के लिए उनका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो सकता है.

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • राशिद खान (अफगानिस्तान) – 10 मैच: 14 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 6 मैच: 13 विकेट
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 8 मैच: 12 विकेट
  • अमजद जावेद (सयुंक्त अरब अमीरात) – 7 मैच: 12 विकेट
  • हार्दिक पांड्या (भारत) – 10 मैच: 12 विकेट

Asia Cup 2025 में वानिंदु हसरंगा ने लिए हैं सिर्फ 3 विकेट

वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के सबसे सफल टी20 गेंदबाज हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए 81 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 134 रन हासिल किए हैं. वहीं एशिया कप 2025 में हसरंगा 2 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेकर एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें:  Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ नहीं खेलने वाली धमकी पर अब PCB बना रहा बहाना, मोहसिन नकवी ने दी सफाई

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: भारत से हारने के बाद भी फाइनल में होगी पाकिस्तान की एंट्री? समीकरण देख नहीं होगा विश्वास

SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त कर सकते हैं राशिद खान का महारिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button