Sport : SL vs OMA: कुसल मेंडिस, पवन रत्नानायके और दासुन शानका ने तोड़ी ओमान की कमर, श्रीलंका ने बनाए 225 रन #INA

SL vs OMA: श्रीलंका और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीता और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं. टीम के लिए कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और पवन रत्नानायके ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. अब ओमान को जीत के लिए 226 रन बनाने होंगे. 

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज हुए फेल 

इस मैच में श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करने पथुम निसांका और कामिल मिशारा आए. ये दोनों ही सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्द पवेलियन लौट गए. निसांका ने 13 और मिशारा ने 8 रनों का योगदान दिया. इसके बाद क्रीज पर आए कुसल मेंडिस और पवन रत्नानायके टीम को संभाली और शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. 

मेंडिस और रत्नानायके ने लगाए अर्धशतक

कुसल मेंडिस ने 39 बॉल में और पवन रत्नानायके ने 24 बॉल पर अर्धशतक लगाया. मेंडिस ने 45 बॉल में 7 चौके के साथ 61 रनों शानदार पारी खेली. वहीं रत्नानायके ने 28 बॉल में 8 चौके और 1 छक्कों के साथ 60 रनों की पारी खेली.

कप्तान शनाका ने मचाई बल्ले से ताबही

इन दोनों के अलावा टीम के लिए दासुन शनाका ने 19 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने 50 रनों की पारी खेली. उन्हें जितेन रामानंदी ने पवेलियन की राह दिखाई. 

टीम के लिए अंतिम ओवर में कामिंडु मेंडिस ने 7 बॉल पर 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 19 रनों की पारी खेली. ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट चटकाए जबकि, सुफयान महमूद और जय ओडेदरा ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

श्रीलंका और ओमान की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना.

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में इन 2 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, धमाकेदार प्रदर्शन से टॉप पर बनाई जगह

SL vs OMA: कुसल मेंडिस, पवन रत्नानायके और दासुन शानका ने तोड़ी ओमान की कमर, श्रीलंका ने बनाए 225 रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close