Sport : SL vs OMA: मोहम्मद नदीम की फिफ्टी गई बेकार, श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराया, तीक्षणा और चमीरा ने लिए 4 विकेट #INA

SL vs OMA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका को ओमान को 98 रनों से हरा दिया है. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और पवन रत्नानायके की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. ओमान की टीम श्रीलंका से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 120 रन बना पाई और 105 रनों से मैच हार गई.
ये 105 रनों की जीत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उन्होंने केन्या के खिलाफ 172 रनों से जीत दर्ज की थी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आई थी. इस जीत में श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है.
The Lions roar in Pallekele, beating Oman by 105 runs. The perfect start continues! 🦁🏏
✅ Win 1 ✅ Win 2 ⏳ Two more . go.#SriLankaCricket #SLvOMA #T20WorldCup pic.twitter.com/PcM6JJoC4B
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 12, 2026
निराशाजनक हुई ओमान की शुरुआत
श्रीलंका से जीत के लिए मिले 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए ओमान की ओर से पारी की शुरुआत करने को आमिर कलीम और जतिंदर सिंह आए. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और जतिंदर 1 और कलीम 6 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए.
A battling half-century from Mohammad Nadeem for Oman against Sri Lanka👏
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
📝: https://t.co/Vpv1Ytwuwo pic.twitter.com/9e6gLkOkfc
— ICC (@ICC) February 12, 2026
मोहम्मद नदीम ने खेली अर्धशतकीय पारी
ओमान के लिए इस मैच में मोहम्मद नदीम ने शानदार पारी खेली, जब उनकी टीम के बललेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे तब उन्होंने 52 बॉल में फिफ्टी लगाकर टीम को ऑलआउट होने से बचाया. नदीम ने 46 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 47 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए वसीम अली ने 20 बॉल में 3 छक्कों के साथ 27 रनों की पारी खेली. वहीं श्रीलंका के लिए दुष्मंता चमीरा और महेश तीक्षणा ने 2-2 विकेट चटकाए.
RIGHT IN THE SLOT 🚀
Wasim steps forward . loft it sweetly over long-on 💥That’s a clean strike – Oman looking . counter in style! 👏🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | #SLvOMA | LIVE NOW 👉 https://t.co/JscJZV8hFa pic.twitter.com/vgybvTxRJI
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
शानका, मेंडिंस ने खेलीं शानदार पारी
इससे पहले श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 45 बॉल में 7 चौके के साथ 61 और पवन रत्नानायके ने 28 बॉल में 8 चौके और 1 छक्कों के साथ 60 रनों की पारी खेली. टीम के लिए दासुन शनाका ने 19 बॉल में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने 50 रनों का योगदान दिया. वहीं ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट चटकाए जबकि, सुफयान महमूद और जय ओडेदरा ने 1-1 विकेट हासिल किया.
WHERE’S THE BALL?! 🚀
Back-.-back sixes as the Sri Lankan skipper marches towards his fifty, leading from the front and steering SL towards a massive total 👏🔥ICC Men’s #T20WorldCup | #SLvOMA | LIVE NOW 👉 https://t.co/JscJZV8hFa pic.twitter.com/oH7vFDDqqJ
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
ये भी पढ़ें : SL vs OMA: कुसल मेंडिस, पवन रत्नानायके और दासुन शानका ने तोड़ी ओमान की कमर, श्रीलंका ने बनाए 225 रन
SL vs OMA: मोहम्मद नदीम की फिफ्टी गई बेकार, श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराया, तीक्षणा और चमीरा ने लिए 4 विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









