Sport : स्मृति मंधाना बनीं सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली भारतीय क्रिकेटर, तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड #INA

Smriti Mandhana Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक तूफानी शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपने शतक के साथ ही विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह अब भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं.
स्मृति मंधाना ने बनाया तूफानी शतक
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया. उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक जड़ दिया और इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 125 रनों की कमाल की पारी खेली, जिसमें उन्होंने महज 63 गेंदों का सामना किया. मंधाना ने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 198.41 का रहा.
1⃣2⃣5⃣ runs
6⃣3⃣ deliveries
1⃣7⃣ fours
5⃣ sixesEnd of an extraordinary knock from #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Z0OmZGVfVU#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank | @mandhana_smriti pic.twitter.com/iuyCqxcGVl
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2025
स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में वनडे शतक लगाकर विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रन मशीन विराट कोहली के नाम पर था. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं, अब मंधाना ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 50 गेंदों में शतक लगाकर कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
📸📸
That record-breaking HUNDRED moment! 💯
Updates ▶️ https://t.co/Z0OmZGVfVU#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/vZyVZxN0XK
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2025
मंधाना ने बैक टू बैक जड़ा शतक
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है. पिछले मैच में भी मंधाना ने 117(91) रनों की शतकीय पारी खेली थी. मंधाना ने इस बैक टू बैक शतक लगाकर एक बड़ा कारनामा कर दिया है. इसी के साथ स्मृति भारत के लिए वनडे क्रिकेट में बैक टू बैक शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
First #TeamIndia batter . score back-.-back ODI hundreds twice in women’s cricket 🔥
Exemplary batting from Smriti Mandhana 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Z0OmZGVfVU#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank | @mandhana_smriti pic.twitter.com/6tGBaqkAme
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2025
ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपरसंडे, एक नहीं मैदान पर उतरेंगी भारत की 2 टीमें, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना
स्मृति मंधाना बनीं सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली भारतीय क्रिकेटर, तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












