Sport : Smriti Mandhana: शादी टूटने के बाद एक्शन में लौटीं स्मृति मंधाना, शुरू कर दी प्रैक्टिस, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर #INA

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ में आए उतार-चढ़ाव की वजह से पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं. 23 नवंबर को स्मृति की शादी होने वाली थी, लेकिन अब उनकी शादी टूट चुकी है, जिसकी पुष्टि खुद स्मृति ने की. अब शादी कैंसिल होने के बाद स्मृति एक्शन में लौट आई हैं और उन्होंने अपकमिंग टी-20 सीरीज के लिए नेट में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, जिसकी एक फोटो सामने आई है.
स्मृति मंधाना ने शुरू की प्रैक्टिस
स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शादी टूटने की खबर को ऑफिशियल करने के बाद मैदान पर उतरकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. भारतीय महिला टीम को श्रीलंका के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए फिलहाल टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. मगर, स्मृति ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और पूरी उम्मीद है कि वह उस सीरीज में खेलती नजर आएंगी.
SMRITI MANDHANA IS BACK 🔥
– She has started the practice for the Sri Lanka T20I series. pic.twitter.com/nawrH7ETnB
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2025
स्मृति मंधाना ने दी थी शादी टूटने की खबर
Music composer Palash Muchhal posts on Instagram, “I have decided . move on in my life and step back from my personal relationship. It’s been very difficult for me . see people react so easily on baseless rumours about something which has been most sacred . me…My team will… pic.twitter.com/a5wpvwD1Ty
— ANI (@ANI) December 7, 2025
स्मृति मंधाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने शादी टूटने की खबर साझा की थी. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था कि, “मैं एक बहुत ही निजी प्राइ व्यक्ति हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहूंगा, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है. मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहता हूँ और आप सभी से भी यही अनुरोध करता हूं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का अवसर दें…”
यहां देखें टी-20 सीरीज का शेड्यूल
🚨 . 🚨
Schedule for @IDFCFIRSTBank T20I series against Sri Lanka Women announced.
Details ▶️ https://t.co/jYCdTE8YhA#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/wK4d5c0XLQ
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 28, 2025
ये भी पढ़ें: YEAR ENDER 2025: ये हैं इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय हैं शामिल
Smriti Mandhana: शादी टूटने के बाद एक्शन में लौटीं स्मृति मंधाना, शुरू कर दी प्रैक्टिस, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












