Sport : स्मृति-पलाश की शादी कैंसिल, क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- अब आगे बढ़ने का समय #INA

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने रविवार को ऐलान किया कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी कैंसल हो गई है. इससे हफ्तो से सुर्खियों में छाया यह रिश्ता अचानक खत्म हो गया. भारतीय उप-कप्तान ने एक सार्वजनिक बयान जारी करते हुए इस स्थिति से निपटने को लेकर गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया है. इसके साथ चुपचाप आगे बढ़ने की अपनी इच्छा जताई है.
Music composer Palash Muchhal posts on Instagram, “I have decided . move on in my life and step back from my personal relationship. It’s been very difficult for me . see people react so easily on baseless rumours about something which has been most sacred . me…My team will… pic.twitter.com/a5wpvwD1Ty
— ANI (@ANI) December 7, 2025
मंधाना ने मुच्छल के साथ शादी को लेकर उड़ रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने लोगों से शांति और स्थिरता की अपील की. उन्होंने कहा कि “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय खुलकर बोलना मेरे लिए जरूरी है. मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है.
मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि मैं लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा. आपके समय के लिए धन्यवाद.”
निजी रिश्ते से दूर रहने का फैसला किया: मुच्छल
वहीं संगीतकार पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से दूर रहने का फैसला किया है. मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में निराधार अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं… मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी…”
स्मृति-पलाश की शादी कैंसिल, क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी; कहा- अब आगे बढ़ने का समय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












