Sport : South Africa vs Australia : मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, हेनरिक क्लासेन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज #INA

South Africa vs Australia : साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीका की टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया और खुद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इस मुकाबले में अब तक 33 ओवर का खेल खेला जा चुका है. साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट गंवाकर अब तक 166 रन बना लिए हैं.
मैथ्यू ब्रीट्जके ने लगाई हाफ सेंचुरी
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस पहले वनडे मैच में साथ अफ्रीका के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैथ्यू ब्रीट्जके ने इस मुकाबले में कमाल की पारी खेली और 50 बॉल में 7 चौके और 1 गगनचुंबी छक्की की मदद से अपने 50 रन पूरे कर हाफ सेंचुरी लगाई.
30 Overs Down 🏏#TheProteas are 132/4 after 30 overs, with Matthew Breetzke leading the way on 63 runs. 🇿🇦
We’re into the final 20. Time . shift through the gears. 💪#Unbreakable pic.twitter.com/zji9tP4add
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 24, 2026
मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस शानदार पारी के साथ ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने एक खार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरा 50 से ज़्यादा का स्कोर बना दिया है. ऐसा करने वाले आखिरी साउथ अफ्रीकी बैट्समैन हेनरिक क्लासेन थे. उन्होंने साल 2020 में ऐसा किया था. अब लगभग 6 साल बाद मैथ्यू ब्रीट्जके ने ये कारनामा दोहराया है.
FIFTY FOR BREETZKE! 👏🏏
Matthew Breetzke brings up his half-century in fine style! 🇿🇦
A valuable knock as he continues . anchor the innings for #TheProteas. 💪#Unbreakable pic.twitter.com/0lr2mzRuUq
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 24, 2026
कैसा रहा अब तक मैच का हाल
खबर लिखे जाने तक, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके 73 बॉल में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 75 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. उनके अलावा टीम के लिए क्विंटन डी कॉक 14 रनों की पारी खेली. वहीं टॉनी डी जोरजी शन्यू के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान टेम्बा बाबूमा ने 30 रनों की पारी खेली.
Australia Vs South Africa
🇭🇲v🇿🇦
Australia Won toss they have elected . Ball Frist.SA loss their 1st Wicket.
Josh Hazlewood . de Zorzi, out Caught by Matt Renshaw!! Australia draw first blood. This is excellent bowling from Hazlewood.#SAvAUS pic.twitter.com/to2HUKW4Y8
— Bhadresh Prajapati (@bhadresh_33) September 24, 2026
साउथ अफ्रीका की टीम के लिए रियान रिक्लेटन ने 27 रनों की पारी खेली. वहीं उनके अलावा डेविड मिलन अब तक नाबाद 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक एडम जैम्पा ने 2 विकेट हासिल किए हैं. वहीं जोश हेजलवुड और नाथन एलिस ने अब तक 1-1 विकेट हासिल कर लिया है.
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी पर क्यों लिया ये बड़ा फैसला? संजू, गिल, रोहित और विराट को लेकर भी खुले कई राज
South Africa vs Australia : मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, हेनरिक क्लासेन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,