Sport : Sports .: आनंदकुमार ने स्केटिंग में रचा इतिहास, गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने #INA

भारत के 22 साल के स्केटर आनंदकुमार वेलकुमार ने इतिहास रच दिया है. चीन में आयोजित ‘स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025’ में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया. आनंदकुमार ने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में 1:24.924 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले स्केटर बन गए.
ब्रॉन्ज से गोल्ड तक का सफर
आपको बता दें कि इस बड़ी जीत से एक दिन पहले आनंदकुमार ने 500 मीटर स्प्रिंट में 43.072 सेकंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था. यह भारत का पहला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था. उसी दिन जूनियर कैटेगरी में भारत के कृष शर्मा ने 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश को दूसरी खुशी दी. इस तरह भारत ने इस चैंपियनशिप में डबल गोल्ड जीतकर नया इतिहास बनाया.
पहले भी दिलाई गौरवमयी जीत
आनंदकुमार इससे पहले भी भारतीय स्केटिंग को सम्मान दिला चुके हैं. इस साल की शुरुआत में चीन के चेंगदू में हुए वर्ल्ड गेम्स में उन्होंने 1000 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. यह रोलर स्पोर्ट्स में भारत का पहला मेडल था. उनकी लगातार उपलब्धियों से भारतीय स्केटिंग को नई पहचान मिली है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनंदकुमार की इस उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आनंदकुमार की मेहनत, धैर्य और जोश ने उन्हें भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनाया. उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी. पीएम ने उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं.
Proud of Anandkumar Velkumar for winning the Gold at the Senior Men’s 1000m Sprint in the Speed Skating World Championships 2025. His grit, speed and spirit have made him India’s first World Champion in skating. His accomplishment will inspire countless youngsters.… pic.twitter.com/uewup1bGir
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: मंगलवार को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- ASIA CUP: 8 मैचों के बाद ऐसा है एशिया कप की अंक तालिका का हाल, जानिए कौन निकला किससे आगे
Sports .: आनंदकुमार ने स्केटिंग में रचा इतिहास, गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












