Sport : SRH VS KKR: सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच किसने जीता? जानिए मैच में क्या-क्या हुआ #INA

SRH VS KKR के बीच आईपीएल 2026 का 6वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 227 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 16 ओवर में 164 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई, जिससे न केवल टीम को हार का सामना करना पड़ा बल्कि उनका नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 227 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. पहले बैटिंग करने आई SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगाए. मुकाबले में पहले ही विकेट के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की साझेदारी बनाई.

हेड 21 गेंद पर 46 और अभिषेक 21 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेली हेनरिक क्लासेन ने, जो 35 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. नितीश कुमार रेड्डी ने भी अहम रन बनाए और 24 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. इस तरह हैदराबाद ने 227 रनों का लक्ष्य तय किया.

KKR को मिली करारी हार

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जो केकेआर के लिए खेली गई सबसे बड़ी पारी रही.

उनके अलावा रिंकू सिंह ने 25 गेंद पर 35 रन बनाए. फिन एलेन 28, सुनील नरेन 12 और रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16 ओवर में 161 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, सनराइजर्स ने 65 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की.

कोलकाता नाइट राइडर्स की बढ़ी मुश्किल

सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ गई है. टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना किया है.

पहले मुंबई इंडियंस ने केकेआर को धूल चटाई और अब हैदराबाद की टीम ने भी उन्हें बुरी तरह हराया, जिससे न केवल कोलकाता अपना जीत का खाता खोलने में असफल रही, बल्कि उनका नेट रन रेट भी माइनस में चला गया है. ऐसे में अब जल्द ही कोलकाता को वापसी करनी होगी, वरना उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मैच दर मैच मुश्किल होता जाएगा.

ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: ईशान किशन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, कोलकाता को मिली लगातार दूसरी करारी हार

SRH VS KKR: सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच किसने जीता? जानिए मैच में क्या-क्या हुआ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close