Sport : SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की तूफानी पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का लक्ष्य #INA

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. यानी हैदराबाद को जीतना है तो 244 रन बनाने होंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की तूफानी पारी खेली और कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. वहीं ध्रुव जुरेल 50 रन बनाए. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज किया. वैभव पहली ही गेंद से आक्रामक लग रहे थे और उसी अंदाज में उन्होंने आज खेला. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी. आज क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाला रिकॉर्ड भी वैभव तोड़ देते, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट कर गिल का रिकॉर्ड बच लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेदों पर 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए.

ध्रुव जुरेल ने लगाया शानदार अर्धशतक

इसके बाद यशस्वी जयसवाल को आउट कर शिवांग कुमार ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया. जायसवाल 29 गेंद पर 29 रन बनाए. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर ध्रुव जुरेल प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे ने ही कप्तान रियान पराग को 26 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर दासुन शनाका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद डोनोवन फरेरा (12), जोफ्रा आर्चर (4) और नंद्रे बर्गर (1) रन बनाए. आखिरी में जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऐसी है राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1

SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की तूफानी पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button