Sport : Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने किया 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान, चरिथ असलंका को मिली टीम की कमान #INA


Sri Lanka Squad: आगामी एशिया कप में श्रीलंका बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आतुर होगी. यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई टीम के ऊपर नजरें रहने वाली हैं. यह टीम खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है. एशिया कप की तैयारियों में श्रीलंका कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी. इससे पहले वह जिम्बाब्व के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. जिसका आगाज अगले महीने की 3 तारीख से होगा.
श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान
श्रीलंका 3 सितंबर से जिम्बाब्वे के साथ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलने उतरेगी. एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से उनके लिए यह सीरीज काफी अहम रहेगा. आगामी टूर्नामेंट के लिए वह बेहतर तैयारी करना चाहेगी. आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका के 17 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है. टीम की कप्तानी चरिथ असलंका के हाथों में सौंपी गई है.
टीम में पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिंडु मेंडिस, दसुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा व चमिका करुणारत्ने जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं नुवानिदो फर्नांडो, कमिल मिशारा, विशेन हलमबागे, दुशन हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो जैसे युवा खिलाड़ियों को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है. जो जिम्बाब्व के खिलाफ सीरीज में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरते हुए दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: बॉलर ने एक बॉल पर दिए 22 रन, नहीं हो रहा है विश्वास, कैरेबियन प्रीमियर लीग में हुआ ये अनोखा कारनामा
ऐसा रहेगा सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंका और जिम्बाब्वे जल्द तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी. शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. इसकी शुरुआत 3 सितंबर से होगी. पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्ल्ब में आयोजित किया जाएगा. दूसरा टी20 मुकाबला 6 सितंबर को हरारे में ही खेला जाएगा. श्रृंखला का तीसरा व अंतिम मैच 7 सितंबर को हरारे में होगा.
श्रीलंका का स्क्वॉड इस प्रकार है
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदो फर्नांडो, कमिंडु मेंडिस, कमिल मिशारा, विशेन हलमबागे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, दुशन हेमंथा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने व बिनुरा फर्नांडो.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
Sri Lanka T20I Squad for Zimbabwe Tour🏏
The Sri Lanka Cricket Selection Panel has named the following squad for the T20I series against Zimbabwe#SLvZIM #SriLankaCricket pic.twitter.com/34QCCikZP7— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 28, 2025
ये भी पढ़ें: अभी भी कम नहीं हुआ है मोहम्मद आमिर का जलवा, कैरेबियन प्रीमियर लीग में की घातक गेंदबाजी, टीम को दिलाई जीत
Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने किया 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान, चरिथ असलंका को मिली टीम की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











