Sport : संडे बनेगा सुपरसंडे, भारत की एक नहीं एक्शन में दिखेंगी 2 टीमें, एक का पाकिस्तान, तो दूसरी का ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना #INA

ASIA CUP: संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि भारत की 2 टीमें 2 बड़े मुकाबले खेलने मैदान पर उतरने वाली हैं. एक तरफ भारतीय पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. वहीं, भारत की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. आइए आपको बताते हैं कि आप ये दोनों मुकाबले कहां देख सकते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं नजरें

एशिया कप 2025 में भारत ने यूएई को हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत कर दी है. अब टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच रात 8 बजे शुरू होगा. इससे पहले दोनों कप्तान 7.30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. अगर भारतीय फैंस इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्कपर लाइव देख सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

वुमेन्स टीम का मैच कहां देख सकते हैं?

ये सीरीज 30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होने वाली है, जिसका आयोजन भारत में होगा. 3 मैचों वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 सितंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में होना है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानि 1 बजे होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो क्रिकेट फैंस जियोस्टार के एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में क्या 3 स्पिनर्स खेलेंगे? प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक ने 145km की रफ्तार वाले बॉलर के साथ ऐसे किया खिलवाड़, लगाया अतरंकी छक्का, वीडियो वायरल

संडे बनेगा सुपरसंडे, भारत की एक नहीं एक्शन में दिखेंगी 2 टीमें, एक का पाकिस्तान, तो दूसरी का ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button