Sport : 'Superb, Superb, Superb' गावस्कर ने सुधारी अपनी 6 महीने पुरानी गलती, क्या है मामला, जिसकी हर तरफ है चर्चा #INA

Sunil Gavaskar On Rishabh Pant: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच में भारत की ओर से 3 शतक आए, जिसमें ऋषभ पंत की तूफानी सेंचुरी भी शामिल रही. उनके इस शतक की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है और इसी बीच पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपनी 6 महीने पुरानी गलती भी सुधार ली है. आइए जानते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है.
सुनील गावस्कर तारीफ करने पर हुए मजबूर
लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इधर ऋषभ पंत ने मैदान पर शतक पूरा किया, तो उधर कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद सुनील गावस्कर भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए सुपर्ब…सुपर्ब..सुपर्ब कहते दिखे.
गावस्कर ने ऋषभ के शतक पूरा करने पर कहा, ‘ऐसा दिखाई देता है कि वह कैसे खेलता है. जब वह बैटिंग के लिए आता है, तो दूसरी या तीसरी ही बॉल पर अक्सर अपने कदमों का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री लगाता है. यह बात उसे स्वतंत्र महसूस कराती है और उन्हें वैसे शॉट खेलने की अनुमति देती है, जैसी वह खेलना चाहते हैं.’
6 महीने पहले क्या हुआ था?
पिछले साल दिसंबर में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब वहां बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली थी. उस सीरीज में मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए थे. तब कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने पंत पर स्टुपिड…स्टुपिड..स्टुपिड टिप्पणी की थी. हालांकि, अब गावस्कर ने अपना बयान बदल लिया है और पंत के बल्ले से आए शतक के बाद उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है.
ऋषभ पंत ने लगाया शतक
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की धरती पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा. भारतीय खिलाड़ी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए छक्के का साथ शतक जड़ा, जो उनके टेस्ट करियर का सातवां और इंग्लैंड में तीसरा शतक जड़ दिया. उन्होंने 146 गेंदों का सामना करके शतक पूरा किया. पंत शतक के बाद रुके नहीं और 134(178) रन की पारी खेली, जिसेमं उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Century: शतक लगाते ही ऋषभ पंत ने लीड्स में मारी गुलाटी, अतरंगी सेलिब्रेशन हुआ वायरल
ये भी पढ़ें: नजमुल हुसैन शांतो ने टेस्ट क्रिकेट में किया वो कारनामा, जो अब तक बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ
'Superb, Superb, Superb' गावस्कर ने सुधारी अपनी 6 महीने पुरानी गलती, क्या है मामला, जिसकी हर तरफ है चर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












