Sport : T20 खत्म अब टेस्ट की बारी! अगली बार कब और किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

Team India Next Match: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो गया है. इस दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली है. मगर, अब भारतीय टीम को अगली बार एक्शन में देखने के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अब टीम इंडिया सीधे 15 अगस्त से एक्शन में दिखने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया अगली बार कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेगी. साथ ही जान लेते हैं कि इसके लिए टीम का ऐलान कब हो सकता है.

15 अगस्त से अगली बार एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. मगर, अब क्रिकेट फैंस को अगली बार टीम इंडिया को एक्शन में देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि भारतीय टीम अगली बार 15 अगस्त को एक्शन में दिखेगी. बता दें, टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और खत्म होगी 27 अगस्त को.

कई बड़े खिलाड़ियों की उपलब्धता पर है सवाल

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. इससे पहले रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक रेस्ट दिया गया है. इसके बाद, वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनकी फिटनेस का आखिरी टेस्ट होगा.

वहीं, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी इस पूरी सीरीज सके बाहर हैं, क्योंकि वह फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. साईं सुदर्शन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन वह इस सीरीज से पहले फिट हो सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी रिपोर्ट आई है कि वह फिट नहीं हैं और इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की ये टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी खास होने वाली है, क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया के पास श्रीलंका को हराकर प्वाइंट हासिल करने का मौका होगा, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.

भारतीय टीम 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में साल 2017 में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया था. बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त WTC में पांचवे नंबर पर मौजूद है. जबकि श्रीलंका की टीम छठें नंबर पर है.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है. पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026भारत 🇮🇳 vs श्रीलंका 🇱🇰गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉलसुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026भारत 🇮🇳 vs श्रीलंका 🇱🇰सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबोसुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: कौन था भारत का पहला T20 कैप्टन? अब तक इन खिलाड़ियों ने संभाली कमान, धोनी-कोहली नहीं ये है सबसे सफल कप्तान

T20 खत्म अब टेस्ट की बारी! अगली बार कब और किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button