Sport : T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दिखा ये नजारा, 2 बल्लेबाज एक ही पारी में हुए रिटायर आउट #INA

New Zealand Super Smash League: न्यूजीलैंड सुपर स्मैश लीग में रविवार, 4 दिसंबर को नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और ओटागो के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा. आटागो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे. जवाब में20 ओवरों में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम भी 166 रन ही बना सकी. खास बात यह रही कि नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम ने 2 बल्लेबाजों को रिटायर आउट कराया. बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब टी20 क्रिकेट मैच में एक ही पारी में 2 बल्लेबाज रिटायर आउट हुए हों.
टी20 क्रिकेट में एक पारी में 2 बल्लेबाज हुए रिटायर आउट
टारगेट का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम के लिए केटाने क्लार्क और जो कार्टर ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन इनके आउट होने के बाद जेवियर बेल और जीत रावल ने क्रीज पर टिकने की कोशिश तो की, लेकिन दोनों काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को रिटायर आउट करा दिया गया. रावल 28 गेंद पर 23 रन और बेल 13 गेंद पर सिर्फ 9 रन बनाए. बता दें कि जब बल्लेबाज अपनी मर्जी से पवेलियन लौटता है, तो उसे रिटायर आउट माना जाता है.
At the innings break ⏸️
Max Chu leads the Volts with an unbeaten 64 while the Brave finish strongly with the ball 🤩Watch the second innings LIVE and free on TVNZ+ & DUKE 📺
📸 = @photosportnz#SuperSmashNZ pic.twitter.com/KnMGA76K4X
— Super Smash (@SuperSmashNZ) January 4, 2026
मैच हुआ टाई
इसके बाद नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के कप्तान बेन पोमारे ने 10 गेंद पर 20 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और एक छक्का लगाया. वहीं स्कॉट कुगलेइन ने 12 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स 20 ओवरों में 166 रन ही बना सकी. इस तरह मैच टाई हो गया.
UNBELIEVABLE!
Scott Kuggeleijn pulls the Brave back into contention as the match finishes in a dramatic tie 🤯What a match 👏
📸 = @photosportnz#SuperSmashNZ pic.twitter.com/xHU9JqkwLk
— Super Smash (@SuperSmashNZ) January 4, 2026
मैक्स चु ने लगाया अर्धशतक
ओटागो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे. टीम के लिए मैक्स चु ने 42 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौका और एक छक्का शामिस रहा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं जमाल टॉड ने 32 रन बनाए. इन खिलाड़ियों की बदौलत ओटागो की टीम 166 रन बना पाई.
Cool, calm, unbeaten 💪
Max Chu delivers for the Volts with his innings of 64* and takes home KFC Man of the Match 🏆📸 = @photosportnz#SuperSmashNZ pic.twitter.com/SK5oO7DTBO
— Super Smash (@SuperSmashNZ) January 4, 2026
यह भी पढ़ें: IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने T20 में रच दिया इतिहास, ऐसे करने वाले बने दुनिया का पहला तेज गेंदबाज
T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दिखा ये नजारा, 2 बल्लेबाज एक ही पारी में हुए रिटायर आउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












