Sport : T20 WORLD CUP 2026: T20 वर्ल्ड कप में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल #INA

T20 WORLD CUP 2026 Schedule: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया, कब, किसके खिलाफ और किस वेन्यू पर अपने सभी मुकाबले खेलने वाली है.

15 फरवरी को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है, तो सभी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर का इंतजार रहता है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका की मेजबानी में 15 फरवरी को खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मैच कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया के सभी मुकाबले 7 बजे से खेले जाएंगे. यानि भारत और पाकिस्तान मैच भी शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसपर सभी की नजरें होंगी.

श्रीलंका में खेलेगा पाकिस्तान अपने सभी मैच

भारत और श्रीलंका मिलकर T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे. BCCI और PCB के बीच टूर्नामेंट में एक समझौता हुआ है, जिसके मुताबिक पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो फाइनल मुकाबला भी श्रीलंका की धरती पर ही खेला जाएगा.

यहांं देखें भारत का पूरा शेड्यूल

7 फरवरी : भारत नाम यूएसए : मुंबई

12 फरवरी : भारत बनाम नामीबिया : दिल्ली

15 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान : कोलंबो

18 फरवरी : भारत बनाम नीदरलैंड्स : अहमदाबाद

T20 WC 2026 में शामिल टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, USA और वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली (पहली बार), नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और UAE

ये भी पढ़ें: Test Record: ये हैं टेस्ट क्रिकेट में टॉप-5 हाईएस्ट रन चेज, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया?

T20 WORLD CUP 2026: T20 वर्ल्ड कप में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button