Sport : T20 World Cup 2026: वानखेड़े में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम देख इमोशनल हुए Rohit Sharma, सूर्या-हार्दिक से ये कही ये बात #INA

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब सूर्यकुमार यादव के कंधे पर उस ट्रॉफी को डिफेंड करनी की जिम्मेदारी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को खेला. भारत और यूएसए के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला, जहां पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे थे.

T20 World Cup 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एंबेसडर बनाया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हुआ. भारत और यूएसए के मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित किया गया. एंबेसडर होने के नाते रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर ICC चेयरमैन जय शाह के साथ मैदान पर पहुंचे. इस दौरान रोहित टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी मिले. इतना ही नहीं रोहित टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम की तरफ देख इमोशनल भी नजर आए.

वानखेड़े में रोहित शर्मा को याद आया टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूप

रोहित शर्मा जब वानखेड़े के मैदान पर पहुंचे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में खड़े थे. तब रोहित ने खिलाड़ियों की ओर देखते हुए कहा, ‘अजीब लग रहा है इधर…वहां से यहां इधर….अजीब लग रहा है”. वहीं टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव भागते हुए रोहित शर्मा के पास आते हैं और पूछते हैं कि बैटिंग लेनी चाहिए, जिसपर रोहित बोलते हैं “फील्डिंग कर, पागल है किया”. रोहित का यह वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है और फैंस अपने पुराने कप्तान को याद कर रहे हैं. 

View this post on Instagram

सूर्यकुमार यादव ने बनाए 84 रन

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज जरूर किया, लेकिन USA के खिलाफ पहले ही मैच में टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आए. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल पाए. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर सके. सर्या ने 84 रनों की नाबाद पारी खेल भारत के स्कोर को 161 तक पहुंचाया था. जवाब में 8 विकेट पर 132 रन बना सका. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का स्टार ओपनर हुआ बीमार, दिल्ली मैच से पहले बढ़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन

T20 World Cup 2026: वानखेड़े में टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम देख इमोशनल हुए Rohit Sharma, सूर्या-हार्दिक से ये कही ये बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close