Sport : T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड सीरीज में होगा टीम इंडिया असली इम्तिहान, वर्ल्ड से पहले ये खिलाड़ी तैयार #INA

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज तिलक वर्मा को स्टिकुलर टॉर्शन की समस्या हुई और उनकी सर्जरी भी करनी पड़ी. ऐसे में वो न्यूजीलैंड सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप से भी उनके बाहर होने की उम्मीद है.

ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दबाव होगा कि, वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को तिलक का रिप्लेसमेंट बनाएं जो टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. ऐसा करने के लिए उनके पास न्यूजीलैंड सीरीज होगी, जहां 5 टी20 मैचों में नंबर 3 के खिलाड़ी के लिए असली परीक्षा शुरू होगी. 

तिलक की जगह अय्यर को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम में तिलक वर्मा की जगह पर श्रेयस अय्यर को भी आजमाया जा सकता है. श्रेयस अय्यर स्प्लीन सर्जरी से वापसी कर रहे हैं. उन्हें अक्टूबर 2025 से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पसलियों में चोट लगी थी. अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से उन्हें फिटनेस की पूरी तरह से हरी झंडी मिल गई है.

अय्यर के पास परीक्षा का अंतिम मौका

श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में वापसी की थी, उन्होंने मैच में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 82 रनों की पारी खेली थी. अब बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज अय्यर की टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले परीक्षा लेने का अंतिम मौका होगा. 

श्रेयस अय्यर का धमाकेदार टी20 रिकॉर्ड 

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में नंबर 3 और 4 पर काफी बार बल्लेबाजी की है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 51 टी20 मैचों में 8 अर्धशतकों के साथ 30.7 के औसत और 136.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 1104 रन बनाए हैं. उनका आईपीएल 2025 भी बतौर पंजाब किंग्स कप्तान अच्छा गया था, उन्होंने आईपीएल 2025 में 17 मैचों में 6 अर्धशतकों की मदद से 604 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 97* रनों की तूफानी पारी भी खेली थी. 

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ बड़ौदा में देर से जुड़ेंगे ये 2 खिलाड़ी, जानिए वजह

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड सीरीज में होगा टीम इंडिया असली इम्तिहान, वर्ल्ड से पहले ये खिलाड़ी तैयार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button