Sport : T20 World Cup 2026: यूएसए ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान #INA

T20 World Cup 2026: यूनाइटेड स्टेट्स (USA) ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 मेंबर वाली टीम की घोषणा कर दी है, जो अगले महीने 7 फरवरी से श्रीलंका और इंडिया में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में मोनंक पटेल यूएसए की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उनकी लीडरशिप में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले 10 खिलाड़ी को भी इस टीम में शामिल किया गया है.
यूएसए के 15 सदस्यीय स्क्वाड
मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वान शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.
10 players from 2024 edition return . feature for USA at the ICC Men’s #T20WorldCup 2026 in India & Sri Lanka 👌https://t.co/vomZBi8JZ2
— ICC (@ICC) January 30, 2026
आपको बता दें कि, USA की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. इससे पहले 2024 में डेब्यू करते हुए वह सुपर 8 स्टेज में पहुंची थी. तब वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज के मेजबानी में खेला गया था, जिसका फाइनल भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था. ग्रुप ए में यूएसए को भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है. वो अपना कैंपेन 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ शुरू करेंगे.
इस स्क्वाड में कप्तान पटेल के अलावा, जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर और अली खान को जगह दी गई है. ये सभी खिलाड़ी 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.
विकेटकीपर-बल्लेबाज गौस ने 2024 एडिशन में 219 रन बनाकर बल्ले से लीड किया, जबकि नेत्रवलकर ने अपने देश के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक छह विकेट लिए थे. शुभम रंजने इस बड़े आईसीसी इवेंट में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जबकि मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयसूर्या यूएसए के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं.
USA के टी20 वर्ल्ड कप के मैच
- 7 फरवरी – इंडिया बनाम यूएसए, मुंबई
- 10 फरवरी – पाकिस्तान बनाम यूएसए, कोलंबो
- 13 फरवरी – नीदरलैंड बनाम यूएसए, चेन्नई
- 15 फरवरी – नामीबिया बनाम यूएसए, चेन्नई
ये भी पढ़ें : रोहित या विराट कौन है भारत का बेस्ट बल्लेबाज और कप्तान? इस खिलाड़ी ने बताया नाम
T20 World Cup 2026: यूएसए ने किया टीम का ऐलान, इस भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











