Sport : T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत के सामने कौन है सबसे मजबूत टीम? इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया #INA

Team India Super-8 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में कुल 7 टीमें क्वलीफाई कर चुकी हैं. जबकि 8वीं टीम का फैसला 18 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच से होगा. फिलहाल टीम इंडिया समेत सात टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह भी तय हो गया है कि सुपर-8 में भारत का सामना किन-किन टीमों से होगा, तो चलिए जानते हैं कि सुपर-8 में भारत के साथ खेलने वाली कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है. 

टीम इंडिया को सुपर-8 में रहना होगा सावधान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अब तक भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाव्बे, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने अपनी जगह बना ली है. टीम इंडिया का सुपर-8 में सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. देखा जाए तो साउथ अफ्रीका काफी मजबूत टीम है और वो भारत को हराने की झमता रखती है. वहीं वेस्टइंडीज को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. वेस्टइंडीज अपनी हिटिंग पावर के लिए जानी जाती है. ऐसे में इन 2 टीमों से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि जिम्बाव्बे भी भारत टक्कर दे सकता है. जिम्बाव्बे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप सुपक-8 में भारत का शेड्यूल

  • 22 फरवरी – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • 1 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, कोलकाता 

फाइनल और सेमीफाइनल का वेन्यू नहीं तय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. हालांकि इसका वेन्यू अभी तय नहीं है, क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो पहला सेमीफाइनल मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगा. 

वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में कामयाब होती है, तो फाइनल मैच भी श्रीलंका में खेला जाएगा. वहीं अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया, जानें आखिरी बार कब हुआ था ऐसा

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत के सामने कौन है सबसे मजबूत टीम? इस दिन भिड़ेगी टीम इंडिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close