Sport : टीम इंडिया ने 15 दिन में इंग्लैंड से छीनी बादशाहत, फिर बन गई नंबर-1 T20I, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल #INA

Team India Return On Number-1 T20I Ranking : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली है और आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर बन चुकी है. जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने 90 रन से जीत दर्द की और इसी के साथ ‘मेन इन ब्लू’ फिर से टॉप पर पहुंच गई है. इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में 0-4 से हारने के बाद टीम इंडिया ICC T20I टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गई थी. लेकिन नंबर 1 रैंकिंग खोने के दो हफ्ते के अंदर ही, टीम इंडिया ने फिर से नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने वापस छीनी नंबर-1 की बादशाहत
🚨 INDIA IS BACK AT THE TOP 🚨
– India becomes the No.1 T20I Team in the World in ICC rankings. 🇮🇳 pic.twitter.com/GXH5iZNpS4
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 26, 2026
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर-1 की बादशाहत खो दी थी. लेकिन, अब जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर बादशाहत वापस हासिल कर ली है. भारत के पास 268 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इंग्लैंड के पास भी 268 रेटिंग पॉइंट्स हैं, लेकिन डेसिमल कैलकुलेशन के बाद भारत इंग्लैंड से आगे है.
टीम इंडिया ने 90 रन से जीता दूसरा टी-20
Game set and match ✅
A comprehensive and dominant 9⃣0⃣-run victory for #TeamIndia 🥳👏
With that they clinch the #ZIMvIND T20I series by 2⃣-0⃣ with one game . play 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d pic.twitter.com/0hfpuJ6aCx
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में अपने नाम किया. इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बोर्ड पर लगा दिए.
इस मुकाबले में टीम इंडिया के दिए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारत की सधी हुई गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही 129 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारतीय टीम ने 90 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
टॉप-5 में कौन-कौन हैं शामिल?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम दोनों के ही 268 रेटिंग हैं. लेकिन, टीम इंडिया के प्वॉइंट्स इंग्लैंड की तुलना में काफी अधिक हैं. भारत ने 60 मैच खेले हैं, जिसमें 16088 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं. इंग्लैंड ने 38 मैच खेले हैं, जिसमें 10186 प्वॉइंट्स हैं. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है, क्योंकि उन्होंने 38 मैच खेले हैं, जिसमें 260 रेटिंग और 9868 प्वॉइंट्स हैं.
चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसमें 50 मैच खेले हैं, जिसमें 247 रेटिंग है और 12348 प्वॉइंट्स हैं. पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 48 मैच खेले हैं, जिसमें 244 रेटिंग हैं और 11717 प्वॉइंट्स हैं. पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 आई रैंकिंग में टॉप-5 का हिस्सा नहीं है. पाकिस्तान 6वें स्थान पर है, जिसमें उसने 57 मैच खेले हैं, जिसमें 240 रेटिंग और 13679 प्वॉइंट्स हैं.
| रैंक | टीम | मैच | रेटिंग | प्वॉइंट्स |
|---|---|---|---|---|
| 1 | भारत | 60 | 268 | 16,088 |
| 2 | इंग्लैंड | 38 | 268 | 10,186 |
| 3 | ऑस्ट्रेलिया | 38 | 260 | 9,868 |
| 4 | न्यूजीलैंड | 50 | 247 | 12,348 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 48 | 244 | 11,717 |
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज
टीम इंडिया ने 15 दिन में इंग्लैंड से छीनी बादशाहत, फिर बन गई नंबर-1 T20I, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,