Sport : Team India Squad: अक्षर पटेल का कद हुआ कम, टीम से नहीं हुई छुट्टी पर छिन गई ये बड़ी जिम्मेदारी #INA

Team India Squad: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स 2026 के भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस सभी सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. वहीं सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनसे कप्तानी तो छीन ही ली गई है लेकिन उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल में टीम इंडिया की उपकप्तान रहे अक्षर पटेल पर भी गाज गिरी है. 

अक्षर पटेल के हाथों से छिनी बड़ी पावर

अक्षर पटेल को टीम इंडिया के स्क्वाड में तो जगह दी गई है लेकिन उनसे उपकप्तानी छीन ली गई है. उनकी जगह पर अब भारत के बाएं हाथ के 23 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में अक्षर के टीम में तो जगह दी गई है लेकिन उनसे उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी छीन ली गई है. 

इससे पहले जब 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में शुभमन गिल को लाया गया था. तब उनको कप्तान बनाया गया था. ऐसे में अक्षर पटेल को तब भी उकप्तानी से हटा दिया गया था. अब जब तिलक वर्मा उपकप्तान बने हैं, तब भी अक्षर पटेल को उपकप्तानी गंवानी पड़ी है. अक्षर अब टीम में बौतर स्पिन ऑलराउंडर बने हुए हैं. 

अक्षर पटेल का टी20 करियर  

भारत के लिए अक्षर पटेल ने 2015 से लेकर अब तक कुल 94 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 57 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1 अर्धशतक के साथ 702 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 50 चौके और 28 छक्के भी निकले हैं. वो भारत के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं. वहीं अक्षर गेंद के साथ भारत के लिए 94 मैचों में 97 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हासिल कर चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/9 रहा है.

तिलक वर्मा का टी20 करियर

तिलक वर्मा अक्षर पटेल पर भारी पड़े हैं. अब उनको टीम इंडिया का नया उपकप्तान बनाया गया है. अय्यर के साथ अब वो लीडिंग रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव के कार्यकाल में उन्होंने बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाई थी. तिलक टीम इंडिया के लिए 2023 से 49 टी20 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1390 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने ऑफ स्पिन बॉलिंग से 4 विकेट भी चटकाए हैं. 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Team India Squad: अक्षर पटेल का कद हुआ कम, टीम से नहीं हुई छुट्टी पर छिन गई ये बड़ी जिम्मेदारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close