Sport : पाकिस्तान के सामने 240 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी नहीं इस खिलाड़ी ने खेली सबसे बड़ी पारी #INA

Under-19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई और 47वें ओवर की पहली गेंद पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी एरोन जॉर्ज ने खेली, जो 85 रन बनाकर आउट हुए. आइए जानते हैं कि किसने कैसा प्रदर्शन किया.
भारतीय टीम 240 के स्कोर पर हुई ऑलआउट
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से कुछ खास बल्लेबाजी नहीं देखने को मिली. वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत को पहला झटका लगा. इसके बाद आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज के बीच पार्टनरशिप बनी, लेकिन तभी आयुष 38(25) रन बनाकर आउट हुए.
फिर विहान मल्होत्रा 12, वेदांत त्रिवेदी 7, अभिज्ञान कुंडु 22, कनिष्क चौहान 46, खिलान पटेल 6, हेनिल पटेल 12 और दीपेश देवेंद्रन 1 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, एरोन जॉर्ज ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और वह 85 रन बनाकर आउट हुए थे.
पाकिस्तान की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी
भारत के सामने पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली है. मोहम्मद सय्यम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं, निकब शफीक ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अली रजा और अहमद हुसैन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे.
ये भी पढ़ें: IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारतीय टीम 240 के स्कोर पर हुई ऑलआउट, अब गेंदबाजों के कंधों पर जिम्मेदारी
पाकिस्तान के सामने 240 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी नहीं इस खिलाड़ी ने खेली सबसे बड़ी पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












