Sport : Team India का मैनचेस्टर में खेला गया वो आखिरी टेस्ट मैच, जिसमें 6 बल्लेबाज जीरो पर हुए थे आउट #INA

India vs England 4th Test Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज बचाने के लिए हर हाल में टीम इंडिया को यह मैच जीतना होगा. बता दें कि मैनचेस्टर के मैदान पर भारत अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. टीम इंडिया ने यहां आखिरी बार साल 2014 में टेस्ट मैच खेला था. तब भारत को पारी 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट दोनों पूरी तरह से फ्लॉप रही थी.
Team India के 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए थे आउट
इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ. पहली पारी में भारत 152 रनों पर ही सिमट गया था. 6 भारतीय बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और पंकज सिंह जीरो पर आउट हुए थे. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन एमएस धोनी ने बनाया था. धोनी ने 71 रनों की पारी खेली थी. जबकि अजिंक्य रहाणे 24 और आर अश्विन ने 40 रनों का योगदान दिया था.
जो रूट ने इंग्लैंड के लिए बनाए थे सबसे ज्यादा रन
भारत के पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 367 रन बनाए और 215 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 77 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा जोस बटलर ने 70 रन बनाए थे. जबकि इयान बेल ने 58 रनों का योगदान दिया था. वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और वरुण आरोन ने 3-3 विकेट चटकाए थे.
भारत की दूसरी पारी भी रही थी फ्लॉप, पारी और 54 रनों से मिली थी हार
इंग्लैंड के पहली पारी के जवाब में भारत की दूसरी पारी भी बेहद ही खराब रही. टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 161 रनों पर सिमट गई. Team India के लिए स्पिनर आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान एमएस धोनी 27 रन बनाए थे. इसके अलावा मुरली विजय और गौतम गंभीर ने 18-18 रनों का योगदान दिया था. पंकज सिंह दूसरी पारी में भी जीरो पर आउट हुए थे. वहीं इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में मोईन अली ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे. जबकि जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट झटके थे. इस तरह भारत को पारी और 54 रनों से हार मिली थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के पास होगा नंबर-1 बनने का मौका, क्या ध्वस्त होगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल 2026 में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं ट्रेड, अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजियां बैठी हैं तैयार
Team India का मैनचेस्टर में खेला गया वो आखिरी टेस्ट मैच, जिसमें 6 बल्लेबाज जीरो पर हुए थे आउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












