Sport : Temba Bavuma: केवल कप्तानी में ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टेम्बा बावुमा रहे अव्वल, शानदार औसत से ठोके इतने रन #INA

Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड में स्थित लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रचते हुए आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
उन्होंने 1998 में आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. जिसके 27 साल बाद वो ये कारनामा करने में सफल रहे. इसमें बावुमा की कैप्टेंसी के अलावा उनकी बल्लेबाजी का भी अहम योगदान रहा. 2023 से लेकर 2025 के डब्ल्यूटीसी चक्र में इस खिलाड़ी के आंकड़े शानदार रहे.
शानदार हैं तेम्बा बावुमा के आंकड़े
तेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी 2025 का खिताब जिताया. उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में लाजवाब बैटिंग की. दाएं हाथ के बैटर ने 13 पारियों में 711 रन ठोके. इस दौरान उनका औसत 59.25 का रहा.
तेम्बा के बल्ले से दो शतकीय पारियां निकली. वहीं बावुमा ने पांच अर्धशतक भी लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रहा. डब्ल्यूटीसी साइकिल 2023-25 में तेम्बा बावुमा से अच्छा औसत केवल श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस (62.38) का रहा.
ये भी पढ़ें: Sarfaraz Khan: इंग्लैंड सीरीज से किए गए बाहर, अब सरफराज खान ने शतक ठोक BCCI को दिया करारा जवाब
कप्तानी में भी रहे अव्वल
साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया. उन्होंने अपनी कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में साउथ अफ्रीका को 10 मैचों में से 9 मैचों में जीत दिलाई. वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.
साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब
साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेटों से पराजित कर दिया. एडेन मारक्रम इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. उन्होंने चौथी पारी में जब अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब 136 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट भी चटकाए.
यहां देख सकते हैं पोस्ट
Only Kamindu Mendis averaged more with the bat in the #WTC25 cycle than Temba Bavuma 🔥 pic.twitter.com/B8Vfxieses
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 14, 2025
ये भी पढ़ें: Unmukt Chand: उनमुक्त चंद बनने वाले हैं पिता, वाइफ ने अनोखे अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंस, तस्वीरें वायरल
Temba Bavuma: केवल कप्तानी में ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टेम्बा बावुमा रहे अव्वल, शानदार औसत से ठोके इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












