Sport : 'चुनौती काफी बड़ी हो गई है…', आकाश चोपड़ा ने बताया क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी कड़ी #INA

IPL 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिन बाकी हैं. 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को खेलने वाली है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने RR का स्क्वाड एनालिसिस किया है और टीम की स्ट्रेंथ, वीकनेस के बारे में बताया है. तो आइए जानते हैं कि अपकमिंग सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ताकत और कमजोरी क्या होने वाली है.

बैटिंग ऑर्डर को माना मजबूत

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह तैयार है. फ्रेंचाइजी ने ट्रेनिंग कैंप सेटअप किया है, जिसमें टीम के ज्यादातर खिलाड़ी जुड़ चुके हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने RR का स्क्वाड एनालिसिस किया है. आकाश का मानना है कि राजस्थान की बैटिंग लाइनअप कमाल की है.

उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग में विस्फोटक क्षमता है. वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, डेनियल फरेरा, रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर.”

गेंदबाजी इकाई भी है मजबूत

आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि राजस्थान रॉयल्स के पास अलग-अलग फेज में बॉलिंग करने वाले गेंदबाज हैं, जो टीम को मैच जिताने में मददगार साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “तेज गेंदबाजी में भी आपको अलग-अलग फेजेस में बॉलिंग करने वाले बॉलर्स मिलेंगे. नांद्रे बर्गर नई गेंद से…जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे हैं, क्वेना मफाका के रूप में एक गेंदबाज है.”

पिछले सीजन से स्पिन डिपार्टमेंट को बेहतर मानते हुए आकाश ने कहा, “स्पिन डिपार्टमेंट भी अपग्रेट हुआ है. पिछले साल से तुलना करोगे तो रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई बहुत बढ़िया हैं.”

सैम करन के जाने से बढ़ी मुश्किल

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. उन्हें ग्रोइन इंजरी की समस्या हुई, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए. आकाश चोपड़ा का मानना है कि सैम करन के बाहर होने से राजस्थान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

उन्होंने आगे कहा, “सैम करन के न होने से चुनौती काफी बड़ी हो गई है. नंबर-8 बैटिंग कौन करेगा, क्या एक बार फिर उन्हें वो परेशानी सताएगी. नांद्रे बर्गर को खिलाना पड़ सकता है.”

कप्तान के पास है खुद को साबित करने का मौका

IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेडिंग के जरिए प्लेयर्स की अदला-बदली की थी. आरआर के कप्तान संजू सैमसन को CSK ने अपने साथ जोड़ लिया, तो वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए. सैमसन के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को कमान सौंपी. ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि रियान के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.

उन्होंने कहा, “कप्तान के लिए अपना नाम बनाने की अच्छी अपॉर्चुनिटी है…ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल के सिर पर ऑरेन्ज कैप सज सकती है. वैभव सूर्यवंशी चमक जाएंगे. बैटिंग में तो लगातार मारते रहना इस टीम की स्ट्रैटजी होगी कि शुरुआत में विकेट चटकाना और बीच में विकेट चटकाना.”

30 मार्च को RR खेलेगी IPL 2026 में अपना पहला मैच

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने अपनी पहली व एकमात्र आईपीएल ट्रॉफी 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में अब रियान पराग अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को कप्तान न बनाकर क्या CSK ने कर दी है गलती? जानिए ऋतुराज गायकवाड से कितने बेहतर हैं आंकड़े

'चुनौती काफी बड़ी हो गई है…', आकाश चोपड़ा ने बताया क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी कड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close