Sport : चर्चगेट स्टेशन पर देश की पहली फ्री लाइब्रेरी की हुई शुरुआत, पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने किया उद्घाटन #INA

Library Junction: मुंबई की लोकल ट्रेन उसकी लाइफ लाइन मानी जाती है. देश की आर्थिक राजधानी को पटरी पर लेकर दौड़ने का काम करती है मुंबई की लोकल ट्रेन. भले ही मुंबई में हर तरफ मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है. लेकिन आज भी लोकल ट्रेन यहाँ के लोगों का सबसे भरोसेमंद और मनपसंद साथी है. जहां हर दिन लाखों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर करते हैं. अब इसी सफर को थोड़ा अलग और बेहतर बनाने की दिशा में चर्चगेट स्टेशन पर एक नई पहल शुरू की गई है.
पश्चिम रेलवे और प्रोजेक्ट मुंबई ने एक साथ आकर यहां “लाइब्रेरी जंक्शन” की शुरुआत की गई है, जिसे यात्रियों के लिए देश की पहली फ्री स्टेशन लाइब्रेरी के रूप में देखा जा रहा है. इस पहल का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स की मौजूदगी में किया गया. इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह तथा प्रोजेक्ट मुंबई के सीईओ एवं संस्थापक शिशिर जोशी भी मौजूद रहे.
अब ट्रेन का इंतजार होगा मजेदार, जब यात्रियों को मिलेगा किताबों का साथ
मुंबई की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों के पास किताबें पढ़ने के लिए समय निकालना मुश्किल है. ऐसे में चर्चगेट स्टेशन पर शुरू हुई यह पहल यात्रियों को सफर के दौरान किताबों से जुड़ने का मौका देगी. फिलहाल यहां करीब 1200 किताबों का संग्रह मौजूद है, जिनमें कॉमिक्स, बच्चों की कहानी पुस्तकें, कथा और गैर-कथा साहित्य, आत्मकथाएं, स्व-सहायता पुस्तकें और कई विषयों की पत्रिकाएं शामिल हैं. यात्री यहां से किताबें लेकर पढ़ सकते हैं और तय समय के भीतर उन्हें वापस भी कर सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और आम नागरिकों को पुस्तकों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना और उनमें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है.
. @WesternRly with project mumbai NGO started free #Library at #churchgate station, #mumbai . built reading habits pic.twitter.com/LiE626ANo6
— Priya Pandey (@priyapandey1999) June 5, 2026
पर्यावरण और जनभागीदारी से जुड़ी खास पहल
पश्चिम Railway के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इस पुस्तकालय को तैयार करने में रिसाइकिल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो “प्लास्टिक रिसाइक्लाथॉन” अभियान के दौरान एकत्र किया गया था. विनीत अभिषेक ने न्यूज़ नेशन को बताया की इस पहल को मुंबईकरों का भरपूर साथ मिल रहा है. लाइब्रेरी में नए किताबों के अलावा बहुत सारी ऐसी किताबें भी है जिन्हें मुंबईकरों द्वारा दान किया गया है. इस मुफ़्त लाइब्रेरी को अपना समर्थन देते हुए मुंबई के नागरिकों, स्कूलों और अलग-अलग समुदायों ने पुस्तक दान कर इसमें अपनी भागीदारी निभाई है. किताबों का यह संग्रह लोगों के सहयोग से तैयार हुआ है, जो इस पहल को एक सामुदायिक अभियान का रूप देता है.
चर्चगेट स्टेशन पर शुरू हुआ यह प्रयोग देश का पहला इस तरह का प्रयोग है. वेस्टर्न रेलवे का मानना है की ‘लाइब्रेरी जंक्शन’ के शुरू होने से लोगों का मोबाइल स्क्रीन टाइम कम होगा और सार्वजनिक स्थानों पर पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. अगर इस पहल को लोगों का अच्छा साथ मिलता है, तो आने वाले समय में मुंबई के अन्य स्टेशनों पर भी ऐसे पठन केंद्र दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
चर्चगेट स्टेशन पर देश की पहली फ्री लाइब्रेरी की हुई शुरुआत, पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने किया उद्घाटन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,