Sport : 'जिस दिन मैं खेल गया…', वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताया किस दिन तोड़ेंगे क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड #INA

Vaibhav Sooryavanshi On Chris Gayle 175 Runs Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रनों की बरसात करने वाले वैभव एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को धराशाई कर रहे हैं. मगर, उनकी नजरें तो क्रिस गेल के 175 रन वाले रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं. पहले भी वैभव ये इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि उन्हें क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड तोड़ना है और अब तो उन्होंने ये भी बता दिया है कि वह ये रिकॉर्ड किस दिन तोड़ देंगे.
वैभव सूर्यवंशी किस दिन तोड़ेंगे क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड?
अपने गगनचुंबी छक्कों से फैंस को एंटरटेन करने वाले 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं. अब वैभव ने ‘द स्विच’ के लेटेस्ट एपिसोड में केविन पीटरसन से बात करते हुए बताया है कि वह किस दिन क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़कर रख देंगे.
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं,” सूर्यवंशी ने “क्रिस गेल के 175 रन हैं.” तो सूर्यवंशी ने अपना इरादा फिर से स्पष्ट कर दिया, ताकि हम भी इसे न भूलें. “हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़कर 200 रन बनाना चाहता हूं. सूर्यवंशी ने आगे कहा, “अगर मैं किसी भी मैच में 20 ओवर खेलता हूँ, तो मैं निश्चित रूप से वह रिकॉर्ड तोड़ दूंगा.”
Vaibhav Sooryavanshi Wants To Score 200 Runs In T20! 🤯🔥
Chris Gayle Holds The Record At 175! 😅 pic.twitter.com/liNldqDn0k
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
2 बार 200 के स्कोर के करीब पहुंच चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी दो बार 200 रन के आंकड़े को पार करने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 190 रन बनाए थे, साथ ही अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में तूफानी 175 रन की पारी खेली थी. टी20 में उनका हाईएस्ट स्कोर फिलहाल 144 है और वह आने वाले समय में क्रिस गेल के 175 रन वाले महारिकॉर्ड को कर सकते हैं.
FASTEST EPISODE TO 1M VIEWS ON YOUTUBE! 🤯
In Just 3 Hours… Our Score 100 Challenge With Vaibhav Sooryavanshi Has Already Hit 1M Views!
Thank You For Your Incredible Support! 🔥
Make Sure To Watch The . If You Haven’t Already! 🤩 pic.twitter.com/dBLnBFZhyo
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
पिछले साल नवंबर में, एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ, सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक बनाया था. इस पारी ने उन्हें ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल जैसे दिग्गजों की श्रेणी में ला खड़ा किया. अब देखने वाली बात होगी कि वैभव क्रिस गेल के रिकॉर्ड को कब तोड़ पाते हैं.
IPL 2026 में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं वैभव
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 232.27 की स्ट्राइक रेट और 41.64 के औसत से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 50 चौके और 53 छक्के निकले हैं. वैभव आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मौजूदा समय मे तो वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मगर, एलिमिनेटर मैच में वह इस मामले में आगे निकल सकते हैं.
| रिकॉर्ड | आंकड़ा |
|---|---|
| मैच | 13 |
| रन | 579 |
| औसत | 44.54 |
| स्ट्राइक रेट | 236.32 |
| शतक | 1 |
| अर्धशतक | 3 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 103 |
| चौके | 46+ |
| छक्के | 50+ |
यहां देखें पूरा वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल
'जिस दिन मैं खेल गया…', वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताया किस दिन तोड़ेंगे क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









