Sport : SRH ने जिस खिलाड़ी को किया बाहर, उसने तूफानी शतक ठोक दिखाया दम, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के #INA


Vijay Hazare Trophy: आईपीएल 2025 और 2026 में अनसोल्ड रहने वाले बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है. उन्होंने तूफानी पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार फिर अपनी अहमियत याद दिलाई है. अनमोलप्रीत का ये शतक भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आया है, जहां बेंगलुरु में पंजाब और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला जा रहा है.
अनमोलप्रीत को IPL से किया गया दरकिनार
अनमोलप्रीत सिंह ने साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद आईपीएल 2023 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो 2023 और 2024 आईपीएल में हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. आईपीएल 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया.
इसके बाद वो आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे और अब आईपीएल 2026 में भी उन्हें कोई खरीदा नहीं मिला है. उन्होंने आईपीएल में 9 मैच खेले और 139 रन बनाए. अब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद समेत अन्य सभी फ्रेंचाइजियों के अपनी अहमियत दिखाई है.
That moment when Anmolpreet Singh reached his 💯 👏
A fine knock on the big stage, and has crossed 500 this season 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/xkGgrl7yU7#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/q9rtAyTntD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 16, 2026
अनमोलप्रीत सिंह लगाई सेंचुरी
आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब की ओर से खेलते हुए अनमोलप्रीत सिंह ने 103 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ शतक लगाया. उनका औसत 97.75 का रहा है. उनकी 100 रनों की पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 291 रन बनाए.
पंजाब के लिए इन बल्लेबाजों ने भी बनाए रन
पंजाब के लिए इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 89 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 87 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उनके अलावा हरनूर सिंह ने 33 और रमनदीप सिंह ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ: इंदौर में कैसा होगा पिच का मिजाज, जानिए रनों की आएगी आंधी या विकेटों का लगेगा पतझड़
SRH ने जिस खिलाड़ी को किया बाहर, उसने तूफानी शतक ठोक दिखाया दम, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











